IND vs NZ 2nd Test LIVE: मैदान गीला होने के कारण दूसरे टेस्ट के टॉस में देरी

69


IND vs NZ 2nd Test LIVE: मैदान गीला होने के कारण दूसरे टेस्ट के टॉस में देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर हैं। कीवी टीम की तरफ से चारों विकेट एजाज पटेल को मिले हैं। 

LIVE UPDATES: 

CLICK HERE FOR FULL LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL LIVE HINDI COMMENTARY

3:50 PM: अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में सेंचुरी जड़ने वाले श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें एजाज पटेल ने आउट किया।

3:45 PM: 47 ओवर के बाद भारत का पहली पारी में स्कोर 3 विकेट खोकर 156 रन है। मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। मयंक 85 और अय्यर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

3:06 PM: टी-ब्रेक के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। मयंक अग्रवाल 52 और श्रेयस अय्यर सात रन बनाकर नाबाद हैं।

2:55 PM: भारत ने टी ब्रेक तक पहली पारी में  3 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 52 और श्रेयस अय्यर सात रन बनाकर नाबाद हैं।

 

2:44 PM:  भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने फिफ्टी जड़ दी। भारत का स्कोर पहली पारी में 37 ओवर के बाद  111/3 है।

14.10 PM : एजाज पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत के खेमे में खलबली मचा दी है। कीवी स्पिनर ने शुभमन गिल को आउट करने के बाद चेतेश्वर पुजारा और फिर कप्तान विराट कोहली को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है। भारत ने 80 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। कोहली को काफी अजीबोगरीब तरीक से आउट हुए। आउट होने के बाद उन्होंने अंपायर से भी कुछ पूछताछ की।  

14.00 PM : एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को दो बड़े झटके दिए हैं। एजाज ने शुभमन गिल को आउट करने के चेतेश्वर पुजारा को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है। भारत ने 80 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। 

13.55 PM : भारत को पहला झटका लग गया है। एजाज पटेल ने शुभमन गिल को स्लिप में रॉस टेलर के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। गिल ने 71 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। 

13.25 PM : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अच्छी शुरुआत रही है। 20 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 69 गेंदों पर 28 रन पर और शुभमन गिल 51 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है।

12.45 PM : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अच्छी शुरुआत रही है। 10 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 41 गेंदों पर 15 रन पर और शुभमन गिल 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

12.20 PM : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अच्छी शुरुआत रही है। पहले पांच ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

12.00 PM : भारत की पारी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

11.40 AM : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

भारत : शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज। 

न्यूज़ीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, डैरिल मिचेल, रॉस टेलर, हेनरी निकल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, काइल जेमिसन, टिम साउदी, नील वैगनर, एजाज पटेल। 

11.35 AM : भारतीय टीम में तीन बदलाव हुआ है। चोटिल तीन खिलाड़ियों ईशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे की जगह जयंत यादव, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं। 

11.30 AM : पिछले दो दिनों से काफी बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से टॉस होने में देरी हुई है। 9.30 बजे और फिर 10:30 बजे अंपायरों द्वारा दूसरी बार मैदान का इंस्पेक्शन करने के बाद अब 11.30 बजे टॉस हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद 12 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। आज केवल 78 ओवरों का ही खेल होगा। 

10.40 AM : इसके साथ ही लंच की भी घोषणा कर दी गई है। 11.30 बजे टॉस होने के बाद 12 बजे से खेल शुरू होगा और आज केवल 78 ओवरों का ही खेल होगा। दूसरा सेशन 12 बजे से 14:40 तक का होगा और इसके बाद 14:40 से 15 बजे तक टी ब्रेक होगा। चायकाल के बाद तीन बजे से दोबारा खेला शुरू होगा और शाम के 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। 

10.30 AM : परिस्थितियों का निरीक्षण करने के लिए अंपायर फिर एक बार मैदान पर उतर चुके हैं। मैदान थोड़ा बहुत सूख गया है लेकिन थोड़ा समय और लगेगा। अपडेट यह है कि 11.30 बजे टॉस होगा। ठीक 12 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।

09.50 AM: मैदानी अंपायर अभी भी पिच कंडिशंस से संतुष्ट नहीं है और वे अब भारतीय समयानुसार 10:30 बजे दूसरी बार मैदान का इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद ही टॉस को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। 

09.45 AM: मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं।  

09.20 AM: अंपायर नितिन मेनन ने इस बीच पिच को लेकर अपडेट किया है। उन्होंने कहा, ‘कंडीशंस 100 प्रतिशत नहीं होगी क्योंकि दो दिन से बारिश हो रही है। हमारी मुख्य चिंता खिलाड़ियों की सुरक्षा है, इसलिए अगर क्लोज-इन की स्थिति बेहतर होती है, तो हमारे पास आज एक मैच होगा। चिंता इन-फील्ड है।’

09.10 AM: मुंबई में पिछले दो दिनों से बहुत बारिश हुई है। इस वजह से आउटफील्ड और पिच गीली है। टॉस में देरी होगी। अगला इंस्पेक्शन 9.30 बजे होगा। 

09.00 AM: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से इस मैच में टॉस में देरी होने की संभावना है। भारतीय समयानुसार 09:30 बजे अंपायर मैदान का  इंस्पेक्शन करेंगे।



Source link