मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा भी देश हैं जहाँ पर रोटी के टुकड़े के लिए खून-खराबा हो रहा है

कहते है इंसान की जरुरत सिर्फ़ रोटी, कपड़ा और मकान है। अगर यह पूरी हो जाए तो इंसान अपनी जिंदगी को इस प्रथ्वी पर जी सकता है।

ऐसा भी देश हैं जहाँ पर रोटी के टुकड़े के लिए खून-खराबा हो रहा है
कहते है इंसान की जरुरत सिर्फ़ रोटी, कपड़ा और मकान है। अगर यह पूरी हो जाए तो इंसान अपनी जिंदगी को इस प्रथ्वी पर जी सकता है। लेकिन जब रोटी का टुकडा ही मिलना मुश्किल हो जाए तो फिर इंसान का क्या होगा? क्या रोटी के लिए लोग लड़ भी सकते है। अगर आप सोच रहे है की ऐसा नहीं हो सकता है, तो आप ग़लत है। क्योंकि सूडान आज दुनिया का ऐसा देश बन गया है जहां पर लोग रोटी के टुकडे के लिए लड़ रहे है। sudan 8 killed in agitation over bread fuel price hike 1 रोटी की लड़ाई में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है आपको बता दें की सूडान में रोटी के लिए लड़ रहे लोगों नें आपस में लड़कर 8 लोगों को ही मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल में सूडान में सरकार नें रोटी की कीमत बढ़ा दी है। जिससे नाराज होकर लोगों नें प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। इन्हीं प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई है। सरकार नें सूडान में रोटी की कीमत एक सूडानी पौंड से बढ़ाकर तीन सूडानी पौंड कर दी है। जिससे नाराज लोगों नें प्रदर्शन करने शुरु कर दिए है। सूडान की अर्थव्यवस्था की ख़राब हालत है आपको बता दे की, सूडान में रोटी की कीमत बढ़ने के पीछे वहां की ख़राब अर्थव्यवस्था का होना है। सूडान की अर्थव्यवस्था संकटग्रस्त है और कई महीनों से यहां पर विदेशी मुद्रा की कमी है और महंगाई 65 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच गई है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →