मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इजराइल में नेतन्याहू जीत के बाद भी सरकार बनाने में नाकाम, सितम्बर में होगा दुबारा चुनाव

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आधी रात की समय सीमा से पहले गठबंधन सरकार गठित करने में नाकाम रहे जिसके बाद इजराइली सांसदों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए…

इजराइल में नेतन्याहू जीत के बाद भी सरकार बनाने में नाकाम, सितम्बर में होगा दुबारा चुनाव

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आधी रात की समय सीमा से पहले गठबंधन सरकार गठित करने में नाकाम रहे जिसके बाद इजराइली सांसदों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए संसद को भंग करने के पक्ष में मतदान किया। सांसदों के इस कदम के बाद अब 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव कराए जाएंगे। इजराइली सांसद छह सप्ताह पहले ही निर्वाचित हुए थे। ग़ौरतलब है कि इजराइल में पिछले महीने 9 अप्रैल को चुनाव हुए थे। गौरतलब है कि भारत में मोदी के जीतने पर बेंजामिन ने बधाई में मोदी को साथ मिलकर काम करने का वादा किया था।

विज्ञापन

उन्होंने 21वीं नेसेट (इजराइली संसद) को भंग करने के पक्ष में 45 के मुकाबले 74 मतों से मतदान किया। इजराइल के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई नामित प्रधानमंत्री सरकार गठन नहीं कर पाया है। नेतन्याहू ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में रिकॉर्ड पांचवीं बार उल्लेखनीय जीत हासिल की थी, लेकिन वे एक सैन्य विधेयक को लेकर गतिरोध के कारण गठबंधन करने में नाकाम रहे।

israel

इजराइल देश के इतिहास में पहली बार है कि चुनाव जीतने के बाद कोई पार्टी सरकार नहीं बना पायी है। इज़राइल में अब 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव कराए जाएंगे। इजराइल में मुख्य विपक्षी दल सेंट्रिस्ट ब्लू और व्हाइट ने अप्रैल में 35 सीटें जीती थीं। एक और लिबरल लिकुड के पास भी समान संख्या में सीट थी लेकिन उन्होंने सरकार के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया। यही वजह है बेंजामिन नेतन्याहू सरकार नही गिर गयी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →