मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाक PM ने दुनिया से लगाई गुहार, 'जल्दी करो कहीं देर न हो जाए'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भारत सरकार पर "हिंदू वर्चस्ववादी एजेंडे" के साथ व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि दुनिया को…

पाक PM ने दुनिया से लगाई गुहार, 'जल्दी करो कहीं देर न हो जाए'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भारत सरकार पर "हिंदू वर्चस्ववादी एजेंडे" के साथ व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि दुनिया को "बहुत देर होने से पहले ही कदम उठाना चाहिए।"

विज्ञापन

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, खान ने विवादास्पद नागरिकता संशोधन विधेयक का उल्लेख किया जो भारत में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद 2015 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करेगा।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1204279913869656064

खान ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने हिंदू सुप्रीमो के एजेंडे के साथ व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है।"

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए। नहीं तो बहुत देर हो जाएगी।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1205046709010812929

खान की इस गुहार पर नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी करने के बजाय पाक में बचे अल्पसंख्यकों के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ़्यू का किया उल्लंघन, CAB के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1205046709010812929

क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक?

नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019, छह गैर मुस्लिम समुदायों यानी हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और ईसाई लोग अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आकर यहाँ शरण ली है उन्हें इस विधेयक के तहत नागरिकता दी जाएगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →