माँ-चाचा के बीच अवैध सम्बन्ध को लेकर घर नहीं जाना चाहती 8वी की छात्रा

1164

हिसार के राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव की 8वीं क्लास की छात्रा स्कूल से घर नहीं जाना चाहती थी। यह कोई एक दिन की बात नहीं थी। ऐसा अक्सर होता था। छात्रा से जब इस बारे में पूछा गया तो अवैध संबंधों की कहानी सामने आई, जिस वजह से वह घर जाने से कतराती थी। छात्रा ने अपने टीचर्स से बताया कि उसकी मां के चाचा से अवैध संबंध हैं, जिसका उसे पता लग गया और इसके बाद मां उसकी हमेशा पिटाई करती है। यह जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। छात्रा की शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से कांउसलर भी पहुंची और मामले को गहराई से जाना। फिलहाल, उस छात्रा को बाल आश्रम भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि छात्रा का कहना है कि उसकी मां ने अपने देवर यानी उसके चाचा से अवैध संबंध बना रखा है। छात्रा ने यह भी बताया कि  जिसके साथ उसकी मां के अवैध संबंध हैंं, वह भी उसकी मां से ठीक व्यवहार नहीं करता और परेशान करता है। इसी के चलते अपना गुस्सा छात्रा की मां उसके साथ मारपीट करके निकालती है।