शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
समाज

उज्जैन मस्जिद मामला: मौलाना मुश्ताक मलिक बोले – यह ध्यान भटकाने की कोशिश, मुसलमान संविधान में विश्वास रखता है

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए एक पुरानी मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस विवाद पर हैदराबाद के मौलाना मुश्ताक मलिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने…

उज्जैन मस्जिद मामला: मौलाना मुश्ताक मलिक बोले – यह ध्यान भटकाने की कोशिश, मुसलमान संविधान में विश्वास रखता है
(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए एक पुरानी मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस विवाद पर हैदराबाद के मौलाना मुश्ताक मलिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। समाचार एजेंसी IANS से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश का नागरिक है, वह घबराएगा नहीं और संविधान में उसका पूरा विश्वास है।

विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मौलाना मलिक के अनुसार, उज्जैन के छतरी चौक स्थित सैकड़ों साल पुरानी शाही मस्जिद के सिर्फ तीन फीट हिस्से को मुस्लिम समुदाय ने खुद हटाने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा, "मुसलमानों को यह चिंता थी कि क्रेन से उसे हटाएंगे तो आर्किटेक्चर को नुकसान होगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद, "प्रशासन रात में क्रेन लेकर आया और उसने मस्जिद को गिराना शुरू किया। आपने क्रेन से मस्जिद को गिरा दिया, उसका मीनार छत पर गिरा।"

'यह ध्यान भटकाने की साजिश'

मौलाना मुश्ताक मलिक ने इस कार्रवाई को सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा, "ये लोग (सत्ता) तलाशा करेंगे, क्योंकि उन्हें शासन करना नहीं आ रहा है। विपक्ष से लेकर युवा, वकील और डॉक्टर समेत तमाम लोग आज सड़कों पर उतरना चाहते हैं।" उनके मुताबिक, उज्जैन का यह मसला इन्हीं सब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उठाया गया है।

मौलाना ने अपने बयान में जोर देकर कहा, "मुसलमान घबराएगा नहीं। मुसलमान इस देश का नागरिक है और वह संविधान में विश्वास रखता है। संविधान के आधार पर ही मुसलमानों ने इस देश में रहने का फैसला किया था।" उन्होंने सत्तापक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे संविधान को नहीं मानेंगे तो मजहबी भेदभाव पैदा करेंगे, और "आपका इक्तेदार बाकी रहने वाला नहीं है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social समाज डेस्क

News4Social समाज डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से समाज से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →