सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लड़कियों को अगर इम्प्रेस करना चाहते हो तो ये 8 तरीके जरूर अपनाएँ, लड़की अपने आप आपकी ओर खिंचती चली आएगी

इंटरनेट के इस जमाने से भले ही लोग रिश्तों से बहुत दूर हो गएँ हों लेकिन एक ऐसा भी रिश्ता है जो सभी को अच्छा लगता है और उसे लोग अच्छा बनायें भी रखना चाहते हैं।

लड़कियों को अगर इम्प्रेस करना चाहते हो तो ये 8 तरीके जरूर अपनाएँ, लड़की अपने आप आपकी ओर खिंचती चली आएगी

इंटरनेट के इस जमाने से भले ही लोग रिश्तों से बहुत दूर हो गएँ हों लेकिन एक ऐसा भी रिश्ता है जो सभी को अच्छा लगता है और उसे लोग अच्छा बनायें भी रखना चाहते हैं। यह रिश्ता है गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का। आजकल के ज़माने में सभी लड़के- लड़कियों के बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी जो अभी भी सिंगल हैं। वे लड़कियों को इम्प्रेस तो करना चाहते है लेकिन उनकी बात नहीं बन पाती है। आज हम आपको लड़कियों को इम्प्रेस करने के आठ ऐसे तरीके बताने जा रहें है जिसे अपनाने से लड़की अपने आप आकर आपसे हाँ कर देगी। आइये फिर इस बारें में विस्तार से जानते हैं-

विज्ञापन

1-हमेशा खुश रहें और दूसरों को खुश रखने की कोशिश करें

आजकल के टेंसन भरे जमाने में लड़कियों को वो लड़के पसंद आते है जो खुशमिजाज होते है। जिनका सेन्स ऑफ हूयमर काफी अच्छा होता है। जो अपने आसपास के लोगो को हमेशा खुश रखते है और छोटी छोटी बातों पर टेंशन नहीं लेते हैं।

2- झूठ से बचें

लड़कियों को वो लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं जो झूठ बोलते हैं। इसलिए लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बड़ी बड़ी डींगे न हाँके। क्योकि लड़कियों के पास ऐसा सेन्स होता है कि वह झूठ बोलने वाले लड़कों को पहचान लेती है। इसलिए वह ऐसे लड़कों से रिश्ता रखने से किनारा करती है। इसलिए यह जरूरी है कि अगर किसी लड़की को आप इम्प्रेस करने की सोच रहें तो झूठ का सहारा न लें।

3- ड्रेंसिंग सेन्स को रखें अप टू डेट

लड़कियों को वो लड़के ज्यादा पसंद आते जिनका ड्रेसिंग सेन्स शानदार होता है। जो बदलते जमाने के साथ कपडे पहनते हैं। जब भी किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश करें तो यह ध्यान रखें कि वह केवल आपकी बातों से ही नहीं आपके हावभाव, पर्सनालिटी से भी इम्प्रेस होती है। और यह हम सभी जानते है कि पर्सनालिटी अच्छे कपड़ों से पहनने से निखरती है।

4- लड़कियों की परेशानियों को समझने की होनी चाहिए कला

आजकल की लड़कियां चाहती है कि उनके साथ जिस भी लड़के का रिलेशन वह उनकी परेशानी को बिना बतायें समझ जाए। अक्सर लड़कियां उन लड़कों से ज्यादा खुश होती है जो उनकी परेशनी को ताड़ जाते है और उसका हल उसे बता देंते है और उस परेशानी में उसका साथ देते है। इसलिए अगर किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो लड़कियों की परेशानियो को समझने की कला आपमें होनी चाहिए।

5- तोहफा जरूर दें

लड़कियां चाहती है जब भी कोई लड़का उनसे मिले तो वह उन्हें कोई ऐसी चीज दें जो उन्हें अच्छी लगे। लड़कियों को लगता है जब लड़का उन्हें गिफ्ट देता है तो इसका मतलब वह उसकी कदर करता है और उसका ख्याल रखता है। इसलिए लड़कियों को तोहफा देना न भूलें।

6- तारीफ जरूर करें

लड़कियों को तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो तारीफ़ करने का आपका अंदाज ऐसा होना चाहिए कि लड़कियां आपसे बार बार तारीफ कराना चाहें। कुछ लोग शायरी के जरिये लड़कियों की ख़ूबसूरती की तारीफ करते हैं।

7- झूठे वादें न करें

अगर आप चाहते है कि लड़की आपकी गर्लफ्रेंड बने तो आप उससे कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप निभा न सकें। लड़कियों को लगता है जिस तरह से आपके लिए वादों का कोई महत्त्व नहीं रहता है उसी तरह से आप उन्हें भी महत्त्व नहीं देते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए ठंड के मौसम में कॉफी ज्यादा फायदेमंद है या फिर अदरक वाली चाय

8- रहें हमेशा वफादार

लड़कियां यह नहीं चाहती है कि आप उनके साथ धोखा करें। लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए और उनके साथ रिश्ता रखने के लिए आपको उनके प्रति समर्पित और वफादार रहना पड़ेगा।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →