गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

जानिए इंग्लैंड के किस शहर और किस स्टेडियम में होंगे वर्ल्ड कप के मैच?

2019 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी इस बार इंग्लैंड एंड वेल्स कर रहा है। इस बार इंग्लैंड की नज़र पहली बार वनडे विश्वकप का ख़िताब जीतने पर होगी।

जानिए इंग्लैंड के किस शहर और किस स्टेडियम में होंगे वर्ल्ड कप के मैच?

2019 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी इस बार इंग्लैंड एंड वेल्स कर रहा है। इस बार इंग्लैंड की नज़र पहली बार वनडे विश्वकप का ख़िताब जीतने पर होगी। इंग्लैंड को अपने घरेलू माहौल का फ़ायदा मिलेगा। इस बार का विश्वकप इंग्लॅण्ड और वेल्स क्रिकेट के 11 ग्राउंड पर खेला जायेगा। सभी स्टेडियम ऐतिहासिक रूप भव्य हैं। इस विश्वकप का पहला मुक़ाबला मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। 2019 ICC क्रिकट विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन

1- लॉर्ड्स, लन्दन

Lords


इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम लॉर्ड्स का आता हैं जैसा मैदान भी है यहाँ अब तक विश्व कप के चार फाइनल खेले जा चुकें हैं। इस बार भी फाइनल लॉर्ड्स के मैदान पर ही खेला जायेगा। लॉर्ड्स को 'क्रिकेट का मक्का' भी कहा जाता है।

2- 'द ओवल' , लन्दन

Kennington Oval

इंग्लैंड के लन्दन में एक और स्टेडियम है जिसका नाम है 'द ओवल' है। इस स्टेडयम की दर्शक क्षमता 23,500 है। भारत यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून को अपना दूसरा मैच खेलेगा।

3- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

Emirates Old Trafford

मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम भी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के हिसाब से बहुत सुन्दर है। इसकी दर्शक क्षमता 19,000 है। भारत यहाँ पर पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को अपना मुक़ाबला खेलेगा।

4- द रोज बाउल, साउथैंप्टन

The Rose Bowl

'द रोज बाउल' स्टेडियम नया है। यह साउथैंप्टन में स्थित है। इस मैदान पर एक भी विश्व कप का मैच नहीं खेला गया है। इस बार यहां कुल पांच मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम यहां दो मैच खेलेगी। भारत अपने विश्व कप का शुरुआती मुकाबला इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा और अफगानिस्तान से भी इसी मैदान पर मुकाबला होगा। इसकी दर्शक क्षमता 15,000 है।

5- काउंटी, ब्रिस्टल

County Ground

'काउंटी' मैदान के मैदान पर अब तक कुल तीन विश्व कप के मैच खेले गए हैं।यह ब्रिस्टल में स्थित है। इस विश्व कप कुल चार मैच यहां खेले जाएंगे। भारतीय टीम का यहां कोई भी मैच नहीं है। इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर 1999 के विश्व कप में केन्या के खिलाफ शानदार 140 रनों की पारी खेली थी। इसकी दर्शक क्षमता 7000 है।

6- ट्रेंटब्रिज, नॉटिंघम

Trent Bridge

ट्रेंटब्रिज स्टेडियम नॉटिंघम में स्थित है। इस बार यहां पांच मैच खेले जाएंगे। भारत इस मैदान पर 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना मुक़ाबला खेलेगा। इसकी दर्शक क्षमता 17,500 है।

7- काउंटी मैदान, टांटन

काउंटी मैदान, टांटन में स्थित है। इसकी दर्शक क्षमता 6,500 है। भारत इस बार यहाँ कोई भी मुक़ाबला नहीं खेलेगा।

8- रिवरसाइड, Chester-le-Street

Riverside Ground

रिवरसाइड के मैदान पर अभी तक विश्व कप के सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। इस बार के विश्व कप में यहां कुल तीन मैच खेले जाएंगे। इसकी दर्शक क्षमता वैसे तो 5000 है लेकिन अंतरास्ट्रीय मैचों के लिए इसमें 17000 दर्शको के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

9- एजबेस्टन, बर्मिघम

Edgbaston

एजबेस्टन स्टेडियम बर्मिघम में स्थित है।इस बार के विश्व के दूसरे सेमीफाइनल समेत पांच मैच खेले यहाँ जाएंगे। भारत यहां दो मुकाबले खेलेगा। भारत का यहां पहला मैच मेजबान इंग्लैंड के साथ 30 जून और दूसरा 20 जुलाई को बांग्लादेश से होगा। इसकी दर्शक क्षमता 20,000 है।

10- सोफिया गार्डेस स्टेडियम, कार्डिफ

Sophia Gardens

सोफिया गार्डेस स्टेडियम कार्डिफ में स्थित है। इसकी दर्शक क्षमता 5,500 है।

11- हेडिंग्ले, लीड्स

Headingley

हेडिंग्ले स्टेडियम लीड्स में स्थित है।इस बार के विश्व कप में यहां कुल चार मुकाबलें खेले जाएंगे।इस मैदान पर भारत अपना यहां एकमात्र मुकाबला छह जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। इसकी दर्शक क्षमता 17,000 है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →