ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 शेड्यूल का किया ऐलान, इस तारीख को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

2
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 शेड्यूल का किया ऐलान, इस तारीख को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान


ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 शेड्यूल का किया ऐलान, इस तारीख को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

ICC Women’s T20 World Cup 2024 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट के नौवें संस्करण का आगाज 3 अक्टूबर से होगा। फाइनल समेत कुल 23 मैच आयोजित होंगे। बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए जोर आजमाइश करेंगी। 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम लीग चरण में चार-चार मैच खेलेगी। ग्रुप ए और ग्रुप बी की टॉप-2 टीम सेमीफाइल में एंट्री करेंगी। आईसीसी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व दिन रखे गए हैं।

भारत-पाकिस्तान की इस दिन टक्कर

भरतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चार अक्टूबर को करेगी। भारत की पहली टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 6 अक्टूबर को भिड़ंत होगी। टीम इंडिया को तीसरा मैच 9 अक्टूबर को क्वालीफायर 1 और चौथा मुकाबला 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलना है। भारत को चारों मैच सिलहट के मैदान पर खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दी थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप

ग्रुप ए: भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, क्वालीफायर 1

ग्रुप बी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, क्वालीफायर 2

आज क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली दो टीम तय होने के साथ मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दो टीम का फैसला होगा। आयरलैंड, यूएई, श्रीलंका और स्कॉटलैंड मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ में हैं। आयरलैंड की टीम आज पहले सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड से खेलेगी जबकि दूसरा सेमीफाइनल भी आज ही होगा जिसमें यूएई की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। दोनों सेमीफाइनल अबु धाबी के सेख जायेद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फुल शेड्यूल

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका

3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट

7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट

9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका

13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट

14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका 

17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट

18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका

20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका



Source link