सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बीवी के चरित्र पर था शक, अपना मकसद पूरा करके विदेश भागने की तैयारी में...

अगर किसी रिश्ते में शक की बू आ गयी तो उसका टिकना मुश्किल हो जाता है। आये दिन तमाम ख़बरें सुनने को मिलती रहती हैं कि शक की वजह से किसी का रिश्ता टूट गया या उससे…

बीवी के चरित्र पर था शक, अपना मकसद पूरा करके विदेश भागने की तैयारी में...

अगर किसी रिश्ते में शक की बू आ गयी तो उसका टिकना मुश्किल हो जाता है। आये दिन तमाम ख़बरें सुनने को मिलती रहती हैं कि शक की वजह से किसी का रिश्ता टूट गया या उससे भी ज्यादा किसी की हत्या हो गयी। ऐसा ही एक मामला आया है गाज़ियाबाद से, जहाँ पर एक पति ने अपनी पत्नी को नाजायज रिश्ते के शक के बिनाह पर मौत के घात उतार दिया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपनी पत्नी के "चरित्र" के संदेह होने पर लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशांत विहार कॉलोनी का रहने वाला है। नाम राजू है। वह दुबई में काम करता था और इसी साल फरवरी में लौटा था।

अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद, वह देश छोड़ने की योजना बना रहा था, लेकिन रविवार को लेबर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया, शहर के पुलिस अधीक्षक मनेश मिश्रा ने कहा कि राजू के खिलाफ एक लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था ताकि देश से भागने से रोका जा सके।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता राजू की मां के स्वामित्व वाले घर में अपने पति के साथ रहती थी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की सास ने उसे कई बार घर खाली करने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्न रैकेट का पर्दाफाश

अपनी पत्नी के "चरित्र" पर संदेह करते हुए और राजू को लगता था कि उसकी बीबी उसके मां के घर को बेच सकती है, राजू ने 9 अक्टूबर को उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के भाई द्वारा खोड़ा पुलिस स्टेशन में 10 अक्टूबर को एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें उसने राजू को अपनी बहन की हत्या के लिए दोषी ठहराया।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →