सवाल-44; सरकार से RTI के तहत कैसे पूछे सवाल?

2209
http://news4social.com/?p=50624

भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। यहाँ पर सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है। यही कारण है भारत के सभी नागरिकों के सरकार से सवाल करने का अधिकार है। इसके लिए 2005 में एक कानून लाया गया जिसे ‘सूचना का अधिकार (RTI)’ कहते हैं। आइये जानते हैं कि क्या होती है RTI और इसे कैसे अमल में लाया जाता है।

RTI जैसा कि नाम से ही पता चलता ‘राइट टू इनफार्मेशन’ सूचना का अधिकार। RTI के तहत कोई भी नागरिक सरकार के सवाल पूछ सकता है। यह सवाल सरकार के कामकाज, उसकी योजनाओं और भारतीय इतिहास से भी जुड़ा हो सकता है। RTI यानी सूचना का अधिकार यह 2005 में लागू हुआ था।

भारत के सभी नागरिकों को सूचना का अधिकार प्राप्त है। आम नागरिक सरकार या उसके किसी विभाग से कोई भी जानकारी मांग सकते हैं। सरकार को आपके सवालों का जवाब देना ही होता है। कभी कभी सरकार देश की सुरक्षा का हवाला देकर जवाब देने से बच सकती हैं अधिकतर मामलों में सरकार पूछे गए सवालों का जवाब देती है।

Right To Information 1 -

आइये जानते है RTI के तहत आने वाली धाराओं को-

1- धारा 6 (1) RTI की अर्जी की धारा है।

2- 7(5) के अनुसार BPL कार्ड धारी लोगों को आरटीआई का शुल्क नहीं देना होता।

3- 7(6) के अनुसार अगर RTI का उत्तर 30 दिन के अंदर नहीं मिलता तो सूचना मुफ्त में मिलेगी।

4- धारा 18 के अनुसार RTI का जवाब ना मिलने पर संबंधित अधिकारी की शिकायत की जा सकती है। सिर्फ उस RTI का जवाब नहीं दिया जाता जिससे देश की सुरक्षा को खतरा माना जाए। जवाब नहीं मिलने पर फिर से अपील की जा सकती है

RTI दायर करने के तरीके-

RTI को ऑनलाइन और ऑफलाइन भी दायर किया जा सकता है। ऑफलाइन में आप सवालों को पोस्ट ऑफिस के द्वारा RTI के दफ्तर में भेज सकते हैं और आपको जवाब भी पोस्ट के जरिये आएगा।

RTI को ऑनलाइन दायर करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। RTI की वेबसाइट पर जाने के बाद आप ऊपर दिए गए सबमिट रिक्वेस्ट पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने के एक आवेदन पेज खुल के आएगा जिसे आपको भरना होगा।

यह भी पढ़ें: सवाल-42; लुक-आउट-सर्कुलर क्या है?

इस फार्म के लिए ₹10 का भुगतान करना होता है। जिसे नकद या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। हर राज्य का शुल्क अलग है। राज्य के अधिकांश साइटों पर आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। सही मंत्रालय और विभाग का विवरण भर के आपको RTI फॉर्म सबमिट करना होता है। इसमें अपना ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होता है।

इस तरह से आप अपना सवाल पूछ सकतें हैं।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।