मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सरकारी वकील कैसे बनें और इसकी सैलरी कितनी होती है ?

सरकारी वकील कैसे बनें - हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है. जहां पर कानून बनाने के लिए विधानपालिका, कानून लागू करवाने के लिए कार्यपालिका तथा कानूनों का सही ढंग से…

सरकारी वकील कैसे बनें और इसकी सैलरी कितनी होती है ?

सरकारी वकील कैसे बनें - हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है. जहां पर कानून बनाने के लिए विधानपालिका, कानून लागू करवाने के लिए कार्यपालिका तथा कानूनों का सही ढंग से पालन किया जा रहा है या नहीं यह देखने के लिए न्यायपालिका होती है. वकील न्यायपालिका का एक महत्वपूर्ण अंग होता है.

विज्ञापन

कोर्ट में होने वाली किसी भी सुनवाई के समय केस की डिटेल्स वकील के द्वारा ही प्रस्तुत की जाती हैं. वकील का अपना एक रूतबा होता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उसे कानून की पूरी जानकारी होती है. इसी कारण लोगों के मन में वकीलों से संबंधित कई तरह के सवाल पैदा होते हैं.

इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि सरकारी वकील कैसे बनें और इसकी सैलरी कितनी होती है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

सरकारी वकील
सरकारी वकील

सरकारी वकील बनने के लिए योग्यता –

सबसे पहले तो सवाल यहीं पैदा होता है कि सरकारी वकील बनने के लिए योग्यता क्या होती है. सबसे पहले तो आपके पास एल.एल.बी (L.L.B ) की डिग्री होना आवश्यक है. इसके लिए आप 12 वीं के बाद दाखिला ले सकते हैं, तो यह कोर्स 5 वर्ष का होता है.

वहीं अगर आप ग्रेजुएशन करने के बाद इसमें दाखिला लेते हैं, तो आपको यह डिग्री 3 वर्ष में मिल जाती है. यह इसकी शैक्षिक योग्यता होती है. जिसको करने के बाद ही आप वकील बनने के बारे में सोच सकते हैं.

सरकारी वकील कैसे बनें
सरकारी वकील

सरकारी वकील कैसे बने –

अगर आपके पास एल.एल.बी (L.L.B ) की डिग्री है, तो इसके बाद आपके पास सरकारी वकील बनने के 2 तरीके होते हैं. एक तरीका होता है, सीधा पेपर देकर आप सरकारी वकील बन सकते हैं. इसके लिए आपको APO ( Assistant Prosecution Officer ) का Exam देना होता है. अगर आप इसमें पास होते हैं, तो आपको सरकारी वकील नियुक्त कर दिया जाता है.

इसके अलावा अगर आप यह पेपर नहीं देते हैं और सरकारी वकील बनना चाहते हैं, तो इसके लिए दूसरा रास्ता भी है. आपके पास कम से कम 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिएं. इसके बाद अगर सरकार में आपकी अच्छी जानकारी है या कानून की अच्छी समझ है, तो सरकार आपको सरकारी वकील के तौर पर नियुक्त कर सकती है.

लेकिन यह सिर्फ सरकार पर ही निर्भर करता है कि आप कितने समय तक वकील रहते हैं. दूसरी सरकार आपको हटा भी सकती है. लेकिन अगर आप पेपर देकर पास होते हैं, तो आपकी नौकरी पक्की होती है.

यह भी पढ़ें : कोर्ट में कौन कौन सा पद होता है ?

अगर हम कोई भी नौकरी खोजते हैं, तो उसमें सैलरी जरूर देखते हैं. अच्छी सैलरी सभी को आकर्षित करती है. अगर सरकारी वकील की बात करें, तो इनको बहुत ही अच्छी सैलरी मिलती है. अगर APO की परीक्षा की बात करें, तो इसको पास करने के बाद जब आप सरकारी वकील बनते हैं, तो आपको 8 लेवल की सैलरी मिलती है.

जिसका बैसिक सैलरी 47500 होती है. शुरूआत में आपको लगभग 60 हजार के करीब In hand सैलरी मिल जाती है.

 Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →