गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पंजाब में कितने नगर निगम हैं?

पंजाब में तीन नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर और पटियाला) और 32 नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों में मतदान का शेड्यूल जारी हो गया है।

पंजाब में कितने नगर निगम हैं?

पंजाब में तीन नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर और पटियाला) और 32 नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों में मतदान का शेड्यूल जारी हो गया है। राज्य के चुनाव आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने वीरवार को राज्य के तीन नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर और पटियाला) और 32 नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों में मतदान के कार्यक्रम का एलान किया। मतदान 17 दिसंबर को होगा। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

साथ ही संबंधित निगमों, परिषदों और पंचायतों के अधीनस्थ क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता 20 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। इन चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए राज्य सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण चुनाव आयोग ने इस पर फैसला नहीं लिया है।

punjab non fiiiii

भाजपा का सबसे चौंकाने वाला मंसूबा पंजाब को लेकर है। वहां उसकी सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल साथ छोड़ चुकी है। लेकिन, पार्टी अब अपने दम पर वहां खड़े होने की तैयारी में है। कृषि कानूनों पर किसानों के भारी विरोध के बावजूद पंजाब में बेहतर प्रदर्शन करने की उसकी उम्मीद ढीली नहीं पड़ी है। पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, 'हमारा फोकस शहरी निकाय के चुनावों पर है और इन चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए मैं लगातार विभिन्न जिलों के दौरे कर रहा हूं।पहले हम गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते थे।

अब हमारा चुनाव चिन्ह हर जगह दिखेगा और बेशक वोटरों को सीधे हमें वोट करने का मौका मिलेगा।' पंजाब में अभी तक स्थानीय निकाय चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी नेता को लगता है कि यह अगले साल फरवरी में होगा। उन्होंने कहा, 'सरकार तो ऐसा ही कह रही है। हमें लगता है कि ये चुनाव जल्दी ही होंगे।' कहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी के साथ थे तो वो भी पार्टी पर इसी बात के लिए दबाव बनाते थे कि अकाली दल का साथ छोड़ने में ही भलाई है।

punjab non

3 नगर निगम : अमृतसर, जालंधर, पटियाला
32 नगर काउंसिल व नगर पंचायतें : राजासांसी (अमृतसर), हंड्याया (बरनाला), अमलोह (फतेहगढ़ साहिब), मल्हांवाला खास और मक्खू (फिरोजपुर), भोगपुर, शाहकोट, गोराया और बिलगा (जालंधर), ढिल्लवां, बेगोवाल और भुलत्थ (कपूरथला), माछीवाड़ा, मुल्लांपुर दाखा, मलौद और साहनेवाल (लुधियाना), बाघापुराना, धरमकोट और पंजतूर (मोगा), बरीवाला (मुक्तसर), घग्गा और घनौर (पटियाला), नरोट जैमल सिंह (पठानकोट), दिड़बा, चीमा, घनौरी और मुनक (संगरूर), खेमकरन (तरन तारन), भिक्खी (मानसा), बलाचौर (एसबीएस नगर), तलवंडी साबो (बठिंडा) और माहलपुर (होशियारपुर)।

यह भी पढ़े:काले होठ गुलाबी करने के उपाय?

विषयपंजाब
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →