रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मुंबई को पानी देने वाली खूबसूरत झील का क्या हाल है?

देश की महानगरी के तौर पर मशहूर मुंबई अपनी ख़ूबसूरती और चकाचौंध के लिए विश्वभर में पहचाना जाता है।

मुंबई को पानी देने वाली खूबसूरत झील का क्या हाल है?

देश की महानगरी के तौर पर मशहूर मुंबई अपनी ख़ूबसूरती और चकाचौंध के लिए विश्वभर में पहचाना जाता है। यहाँ के झील , बीच , रहन -सहन किसी का भी मन-मोहने के लिए काफी है। आपको बता दे की जितना मुंबई खूबसूरत है , उतनी ही इस शहर में समास्या भी है। पानी की किल्लत इस शहर में आम बात है। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने के कारण मुंबई को पानी की किल्लत अब अप्रैल 2021 तक नहीं होगी। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाले भातसा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, अपर वैतरणा,तुलसी व विहार झील में काफी ज्यादा पानी जमा हो चुका है।

विज्ञापन
Vihar Lake 3 1280x720 1

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली 'विहार झील' ओवर फ्लो हो गई है। पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश के कारण यह झील ओवरफ्लो होकर बहने लगी है। मुंबई में प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। विहार झील, बोरीवली नेशनल पार्क में स्थित विहार झील के भरने से काफी हद तक मुंबई में पानी की आपूर्ति में दिक्कत नहीं आएगी। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली भातसा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, अपर वैतरणा,तुलसी व विहार झीलों में से तुलसी झील में भी पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था।

marine drive story 647 041717113519 080617072702

दो सबसे छोटी झीलों में शुमार विहार झील मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झील से एक है। आपको बता दे की इस झील का पानी काफी मीठा होता है। विहार झील से प्रतिदिन औसतन 90 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। नगर निगम के जल अभियंता विभाग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में झील के क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण झील ओवरफ्लो होने लगी है।

यह भी पढ़ें :सलमान खान ने इस फिल्म में पहली बार पुलिस का किरदार निभया था?

अब मुंबई वासियों को पानी की कमी नहीं होगी। लबालब बारिश होने के कारण विहार झील के पानी का स्तर बढ़ने से आम लोगो की पानी की दिक्कत कम होती नज़र आर ही है। मुंबई में घूमने वाली जगह में शुमार पोवई झील की वादियों में बसी ये छोटी सी कृत्रिम झील शोर भरे शहर में शान्ति का अनुभव कराती है। इसी झील के पास तुलसी झील और विहार झील भी मौजूद है। जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

विषयमुंबई
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →