रविवार, 11 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

यमन के हूती विद्रोहियों की चेतावनी: मक्का-मदीना छोड़कर सऊदी अरब के सभी एयरपोर्ट निशाने पर

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विद्रोहियों ने कहा है कि मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का और मदीना को छोड़कर देश के अन्य सभी एयरपोर्ट…

यमन के हूती विद्रोहियों की चेतावनी: मक्का-मदीना छोड़कर सऊदी अरब के सभी एयरपोर्ट निशाने पर
(फोटो: IANS)

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विद्रोहियों ने कहा है कि मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का और मदीना को छोड़कर देश के अन्य सभी एयरपोर्ट उनके हमलों के निशाने पर हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले के बाद दी गई है।

विज्ञापन

हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के ज़रिए एयरलाइंस और यात्रियों को सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "यमन की सेना सभी एविएशन और नेविगेशन कंपनियों, विशेषज्ञों, कर्मचारियों, वर्करों और यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दोहराती है।"

हमलों के बाद बढ़ाया दबाव

यह चेतावनी उस हमले के बाद आई है जिसमें शनिवार, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए एक धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया और बीते 24 घंटों में लगभग 225 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरी ने अपनी चेतावनियों को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी हमले को रोकने में विफलता के लिए सऊदी अरब ही ज़िम्मेदार होगा।

"एयरपोर्ट के बदले एयरपोर्ट"

प्रवक्ता ने अपने संगठन के रुख को साफ़ करते हुए कहा, "मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा के हवाई अड्डों को छोड़कर, बाकी सभी हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र हमारे हमलों के निशाने पर हैं और हमारी सेना के लिए ऑपरेशन का इलाका हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सशस्त्र बल अपने मकसद हासिल करने तक तय नियमों पर कायम रहेगा। हम हवाई अड्डे के बदले हवाई अड्डा, घेराबंदी के बदले घेराबंदी और तनाव बढ़ाने के बदले तनाव बढ़ाने की नीति पर अड़े रहेंगे।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →