बुलंदशहर में मुस्लिमों को शिव मंदिर में नमाज पढ़ने की दी इजाजत
जहां एक तरफ़ तमाम राजनीतिक दल राम के नाम पर हिन्दू मुस्लिम को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है वही बुलंदशहर में शिव मंदिर और उसकी धर्मशाला में नमाज की इजाज़त…
जहां एक तरफ़ तमाम राजनीतिक दल राम के नाम पर हिन्दू मुस्लिम को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है वही बुलंदशहर में शिव मंदिर और उसकी धर्मशाला में नमाज की इजाज़त देकर हिन्दू समाज के लोगों ने एकता की नई मिसाल पेश की है।
मंदिर के पुजारियों नें दी मंदिर में नमाज पढ़ने की इजाजत
आपको बता दें की बुलंदशहर में शानिवार से तबलीगी इज्तेमा शुरु हुआ है। दुनिया भर से लाखों मुस्लिम दरियापुर गांव पहुंच रहे है। रविवार को कुछ मुस्लिम जब जैनपुर गांव में शिव मंदिर के करीब पहुंचे तो जोहर की नमाज का वक्त हो गया। तबलीगी इज्तेमा में इतने लोगों की भीड थी की बाकी लोगों को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं मिला। इज्तेमा जब शिव मंदिर के करीब पहुंचा तो वहाँ पर लोगों का जाम लग गया। नमाज का वक्त बितते हुए कुछ मुस्लिम लोगों नें मंदिर के पुजारी से मंदिर के अंदर ही नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी। मंदिर के पुजारियों नें मुस्लिम लोगों को मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी।
देश की तरक्की के लिए दुआ
मुफ्ती इमरान के मुताबिक इज्तेमा में मजहब के बताए रास्ते पर चलने, दूसरों की मदद करने, मेल-मोहब्बत से रहने और वतन से मोहब्बत करने के बारे में तकरीर होती है। उन्होंने कहा की इज्तेमा के आख़िरी दिन देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी जाएगी।
इज्तेमा में लोगों के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी है
इज्तेमा में लोगों की उमडती भीड को देखते हुए साधनों की पूरी व्यवस्था कर रखी है। 12 ट्रेनों के दरियापुर गांव के पास अस्थायी ठहराव का इंतेजाम किया हुआ है। 8 लाख फुट जगह पर पंडाल को बनाया गया है। 10 से ज्यादा देशों के लोग यहां आ रहे है। दूसरी तरफ़ प्रशासन नें भीड को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया हुआ है।