शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

कैमरून: आधी रात को बोको हराम का हमला, सोते हुए 13 लोगों की हत्या

कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को आतंकी संगठन बोको हराम ने एक बड़ा हमला किया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल…

कैमरून: आधी रात को बोको हराम का हमला, सोते हुए 13 लोगों की हत्या
(फोटो: IANS)

कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को आतंकी संगठन बोको हराम ने एक बड़ा हमला किया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह घटना उस वक्त हुई जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।

विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हमला लोगोन-एट-चारी डिवीजन के माडेगौआ इलाके में आधी रात के बाद करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने इलाके में घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में जीवित बचे एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिशोध की कार्रवाई हो सकता है हमला

अधिकारियों का मानना है कि यह हमला कुछ महीने पहले सुरक्षा बलों द्वारा की गई एक कार्रवाई का बदला हो सकता है। उस दौरान सुरक्षा बलों ने बोको हराम के आतंकियों के लिए भेजे जा रहे गोला-बारूद के एक बड़े जखीरे को जब्त कर लिया था। आतंकी संगठन बोको हराम 2014 से ही कैमरून के इस सुदूर उत्तरी क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार हिंसक वारदातों को अंजाम देता रहा है।

अगस्त में भी हुए थे सिलसिलेवार हमले

इससे पहले अगस्त महीने में भी इसी क्षेत्र के कांगलेरी गांव पर संदिग्ध बोको हराम आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुए इस हमले में पहले छह लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि दो घायलों ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उसी रात नाइजीरिया सीमा के पास टूरू शहर में भी बोको हराम से जुड़े हथियारबंद लोगों ने दुकानों में लूटपाट की थी और मवेशियों को चुरा ले गए थे, हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →