गुरूवार, 19 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

यूपी में मिलीं नकली दवाएं, हिमाचल की अवैध फैक्ट्री तक पहुंची STF, बड़े नेटवर्क का खुलासा

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद जांच की कड़ियां हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई हैं। यूपी के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की…

यूपी में मिलीं नकली दवाएं, हिमाचल की अवैध फैक्ट्री तक पहुंची STF, बड़े नेटवर्क का खुलासा
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद जांच की कड़ियां हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई हैं। यूपी के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम ने हिमाचल के सोलन जिले में एक अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा मारा है, जहां बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं बनाई जा रही थीं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में जांच के दौरान नकली दवाएं बरामद हुईं। इसके बाद अधिकारियों ने इन दवाओं के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। जांच के आधार पर यूपी की विशेष टीम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के राजपुरा, खेड़ा बाईपास पर चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर दबिश दी।

नामी ब्रांड के नाम पर बन रही थीं दवाएं

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में एंटीबायोटिक, न्यूरो और एसिडिटी से जुड़ी महंगी और ज़्यादा बिकने वाली दवाएं बनाते हुए पाया गया। इन दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड नाम से पैक किया जा रहा था। अधिकारियों को मौके से ब्लिस्टर और एल्युमिनियम पैकिंग मशीनें, कैप्सूल भरने की मशीनें, वजन तौलने के उपकरण, प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग उपकरण भी मिले।

वाराणसी से जुड़े तार

यह मामला पिछले हफ्ते वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी से जुड़ा है, जहां से 17 तरह की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। इनमें पीएएन-डी, प्रेसिज-300, न्यूरो-300, प्रेगाबालिन सी-एजेड, सेफिक्सिम-एजिथ्रोमाइसिन और ए-सीपेक्स-625 (एमोक्सिसिलिन एवं पोटैशियम क्लैवुलैनेट) जैसी दवाएं शामिल थीं। वाराणसी में मिले सुरागों के आधार पर ही जांच टीम हिमाचल प्रदेश तक पहुंची, जो इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की गंभीरता को दिखाता है।

फिलहाल, इस मामले से जुड़े लोगों और सप्लाई चेन की जांच जारी है। यूपीएफएसडीए का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नकली दवाओं के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →