शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चुरू में दर्ज किया गया रिकॉर्डतोड़ तापमान, लोगों के लिए भीषण गर्मी बन रही है आफत

इस समय देशभर के कई राज्यों में गर्मी क़हर ढा रही है। लोग बाहर निकलने में घबरा रहे हैं और गर्मी का आलम ये है कि तापमान भी नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है।

चुरू में दर्ज किया गया रिकॉर्डतोड़ तापमान, लोगों के लिए भीषण गर्मी बन रही है आफत

इस समय देशभर के कई राज्यों में गर्मी क़हर ढा रही है। लोग बाहर निकलने में घबरा रहे हैं और गर्मी का आलम ये है कि तापमान भी नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश के उत्तर में स्थित राजस्थान इस समय की गर्मी बेतहाशा मारे झेल रहा है। राज्य के चुरू में रविवार को तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जून के शुरूआती महीने में गर्मी का प्रकोप देश के अधिकतर राज्यों पर क़हर ढा रहा है और इस बार की गर्मी लोगों के लिए आफ़त-सी बन गई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत राजस्थान भी गर्मी को सितम झेल रहा है। बीते शनिवार को राजस्थान के चुरू में रिकॉर्डतोड़ तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

High temperature

फ़िलहाल, राजस्थान का चुरू शहर सबसे ज़्यादा गर्मी ग्रस्त शहर बना हुआ है। आने वाले दिनों में यहां भयंकर गर्मी पड़ सकती है। बहरहाल, इस गर्मी से चुरूवासियों और राजस्थानवासियों को कोई राहत तो मिलती नज़र नहीं आ रही है। मॉनसून के उत्तर भारत में पहुंचने पर राजस्थान सहित कई राज्यों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →