बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दुर्घटनाग्रस्त हुई तेज रफ़्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि हादसे में 3 लोग घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त हुई तेज रफ़्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की    मौत हो गई है जबकि हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसे में शिकार लोग नेपाल के रहनेवाले है और किसी काम के सिलसिले में वाराणसी जा रहे थे। दुर्घटना रविवार को आजमगढ़-गोरखपुर राजमार्ग पर रजादेपुर के पास सात लोगों से भरी एर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। 4 nepali people died in a road accident at azamgarh 3 injured 1 टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में शकुंतला (66), रामकुमारी (60) और ड्राइवर विजय कुमार शामिल हैं. पुलिस ने मरने वाले लोगो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया किनेपाल के   काठमांडू के चाबिल थाना गौशाला पशुपतिनाथ के निवासी नवीन श्रेष्ठ अपने माता-पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार रात काठमांडू से वाराणसी जा रहे थे तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने बताया कि आजमगढ़-गोरखपुर राजमार्ग पर रजादेपुर के पास उनकी तेजी से आ रही एर्टिगा कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा कर घुस गई. नवीन श्रेष्ठ के पास से मिले दस्तावेजों की मदद से उनके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद परिजन आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →