नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे कैप्सूल के बारे में बताने जा रहें है जिसके एक नहीं बल्कि कई फायदे है. आज प्रदूषण से सभी परेशान है जिसके कारण चेहरे का फटना, रुखी स्किन और बालों की की समस्या होना आम है.
ग्लोइंग स्किन तो इसके लिए विटामिन ई का प्रयोग करें
लेकिन अगर आप भी चाहते है ग्लोइंग स्किन तो इसके लिए विटामिन ई का प्रयोग करें. विटामिन ई का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ही नहीं बल्कि आपके बाल भी चमकदार और मुलायम बने रहेंगे. एंटीऑक्सीडेंट्स भरे विटामिन ई के कैप्सूल आपको आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर में उपलब्ध हो जाएगा. इसे कैप्सूल को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता है. तो चलिए जानते है क्या इसके अन्य फायदे…
चेहरे के लिए फायदेमंद
विटामिन-ई वाले कैप्सूल का प्रयोग आप अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कर सकते है. विटामिन-ई त्वचा को ‘ड्राई’ होने से भी बचाता है ये ही नहीं उसको चमकदार भी बनाता है. इसे रोजाना रात में सोने से पहले बादाम या नारियल के तेल में मिक्स करके लगाएं.
आंखों के नीचे काले घेरे हटाए
हम सभी के आंखों के नीचे काले घेरे या फिर थकी हुई आंखों के लिए इसका इस्तेमाल काफी सही माना जाता है. आप अपने आंखों के नीचे लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें. इसका असर आपको कुछ दिनों बाद नजर आएगा.
बालों को करें घना
विटामिन ई का प्रयोग बालों के लिए काफी अच्छे साबित होता है. इसे बालों में लगाने से आपके बाल घने होंगे. इसका इस्तेमाल आप सिर पर लगाने वाले तेल के साथ कर सकते है, आप इसका इस्तेमाल बाल धोने से एक दिन पहले करें.
स्क्रब
विटामिन-ई का प्रयोग फेस पैक में मिलाकर भी कर सकते है. ऐसे करने से आपकी त्वचा काफी खिलेगी और मुलायम होंगी.
यह भी पढ़ें: दिल की बीमारी कम करने के लिए करें ये काम

