Haryana Politics: इंदिरा गांधी के आपातकाल पर कांग्रेस को घेरने BJP मैदान में, हरियाणा में रैली

1
Haryana Politics: इंदिरा गांधी के आपातकाल पर कांग्रेस को घेरने BJP मैदान में, हरियाणा में रैली

Haryana Politics: इंदिरा गांधी के आपातकाल पर कांग्रेस को घेरने BJP मैदान में, हरियाणा में रैली

Emergency 1975: इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते 25 जून को इमरजेंसी लगी थी। अब बीजेपी इतने सालों बाद इमरजेंसी को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधेगी। चंडीगढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। हरियाणा में बीजेपी फरीदाबाद और गुरुग्राम सेत तीन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

 

Haryana Politics: इंदिरा गांधी के आपातकाल पर कांग्रेस को घेरने BJP मैदान में, हरियाणा में रैली
फरीदाबाद: 25 जून, आज ही के दिन लगे आपातकाल के जरिए कांग्रेस को घेरने के लिए आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज हरियाणा और विभिन्न राज्यों में मैदान में होंगे। इस दौरान अपनी सरकार के नौ साल के कामों को भी गिनाया जाएगा। हरियाणा में फरीदाबाद समेत तीन स्थानों पर खास कार्यक्रम हो रहे हैं तो नदिया पार पड़ोस के जिले यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में भी खुद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मैदान में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात इस बार 18 जून को हुई थी। मन की बात में ही आपातकाल का जिक्र कर मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलकर आने वाली राजनीति की दिशा के संकेत दे दिए थे। पार्टी 25 जून को काला दिवस के तौर पर भी मना रही है। असल में कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। आज BJP लोकतंत्र को लेकर ही कांग्रेस पर पलटवार करने जा रही है।

हरियाणा में 3 बड़े कार्यक्रम

BJP आपातकाल की बरसी पर बुधवार को हरियाणा में तीन जगह पर बड़े कार्यक्रम करेगी। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे गदपुरी टोल के निकट होने वाली गौरवशाली भारत रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री डॉ.बनवारी लाल आदि दिग्गज भाग ले रहे हैं।

इसी तरह गुरुग्राम के पटौदी में स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब रैली करेंगे। इसी तरह रोहतक में रविवार की रैली में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपनी बात जनता के सामने रखेंगे।

सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान

हरियाणा के साथ-साथ यूपी में भी रविवार को BJP के दिग्गजों की रैलियां हैं। नोएडा में खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं तो गाजियाबाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा है। बताया जा रहा है कि इन सभी रैलियों में कांग्रेस को घेरने और लोगों को इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल की याद दिलाएंगे। सोशल मीडिया पर भी अभियान चलेगा। लोगों को बताने का प्रयास किया जाएगा कि इस समय लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर कैसी ज्यादतियां की थीं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News