मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं- हार्दिक पटेल

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सुर्खियों में है। जी हां, हार्दिक पटेल की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद से ही हार्दिक पटेल सुर्खियों में है।

मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं- हार्दिक पटेल
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सुर्खियों में है। जी हां, हार्दिक पटेल की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद से ही हार्दिक पटेल सुर्खियों में है। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सी हार्दिक बौखला गये है। जी हां, हार्दिक ने बीजेपी को खुलेआम चुनौती दे डाली है। हार्दिक ने ट्वीट के जरिए कहा कि मैं पीछे नहीं हटने वाला हूं। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही हार्दिक की चारो तरफ से आलोचना हो रही है। मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं- हार्दिक पटेल आपको बता दें कि हार्दिक ने आगे कहा कि संयज जोशी की सेक्स सीडी बनाना आप भी समझ सकते हैं कि जिस टाइम संजय जोशी कद्दावर नेता बन रहे थे, तभी ये सीडी बनाने का प्रयास इन लोगों ने किया था। 2017 में भी कुछ अच्छा माहौल हो रहा है तो इन लोगों ने सीडी बनाने का प्रयास किया है। ये भी पढ़े- गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल का लड़की के साथ वीडियो वायरल, होटल के कमरे में लड़की के साथ दिख रहे हैं हार्दिक हार्दिक ने बीजेपी को धमकी देते हुए कहा कि 23 साल का हार्दिक अब बड़ा हो रहा है, और ये हार्दिक आखिरी दम तक लड़ेगा। देखना ये होगा कि आने वाले समय में गुजरात चुनाव किस किस मोड़ पर मुड़ता है, ये  तो खैर वक्त ही बताएगा।
विषयगुजरात
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →