गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BSP उम्मीदवार गुड्डू पंडित बोले, राज बब्बर को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा

चुनाव आयोग की तरफ़ से लगाम कसने के बावजूद भी, नेताओं की बदज़ुबानी लगातार जारी है।

BSP उम्मीदवार गुड्डू पंडित बोले, राज बब्बर को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा

चुनाव आयोग की तरफ़ से लगाम कसने के बावजूद भी, नेताओं की बदज़ुबानी लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट से सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन की ओर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुड्डू पंडित का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को अपशब्द कहते हुए नज़र हैं। वीडियो के मुताबिक़, 'गुड्डू कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि ‘सुन लो राज बब्बर के कुत्तों, तुमको और तुम्हारे नेता नचनिया को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा, जो झूठ फैलाया समाज में’।

विज्ञापन
Threat

पिछले दिनों नेताओं के आपत्तिजनक बयानों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद भी, नेताओं की बदज़ुबानी जारी है। बसपा के उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के लिए अमर्यादित, अभ्रद और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जूतों से मारने की धमकी दी है। गुड्डू पंडित ने कहा ‘सुन लो राज बब्बर के कुत्तों, तुमको और तुम्हारे नेता नचनिया को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा, जो झूठ फैलाया समाज में। जहां मिलेगा, गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारूंगा, तुझे और तेरे दलालों को’।

बता दें कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवार से निपटने के लिए राजकुमार चाहर को टिकट दिया है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →