बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानें डेंटल हाईजिनिस्ट बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

डेंटल हाईजिनिस्ट का पद केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभागों के तहत चलाये जा रहे विभिन्न अस्पतालों, मेडिकल शिक्षा संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, ईएसआइसी…

जानें डेंटल हाईजिनिस्ट बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?
डेंटल हाईजिनिस्ट का पद केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभागों के तहत चलाये जा रहे विभिन्न अस्पतालों, मेडिकल शिक्षा संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, ईएसआइसी एवं सीजीएचएस अस्पतालों, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी),  कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्र व राज्य सरकारों की स्वास्थ्य परियोजनाओं, आदि में होता है. स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी संगठन में डेंटल हाईजिनिस्ट का पद टेक्निशियन ग्रुप ‘डी’ के स्तर का होता है. डेंटल हाईजिनिस्ट के कार्यों में सम्बन्धित अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल या इलाज के लिए आए मरीजों की दांतों की चेक-अप के लिए क्लिनिंग और फिलिंग करना और दंत चिकित्सक के निर्देशों के अनुसार मरीजों के दातों की रोगों के अनुरूप उपचार देना, आदि शामिल होता है. know the government jobs opportunities for dental hygienist 1 डेंटल हाईजिनस्ट के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता? डेंटल हाईजिनिस्ट बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सीनियर सेकेंड्री (12वीं कक्षा) विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण हो और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से दो वर्षीय डेंटल टेक्निशियन (हाईजीनिस्ट) का डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण हों. डेंटल हाईजिनस्ट के लिए कितनी है आयु सीमा? डेंटल हाईजिनिस्ट बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो. हालांकि, कुछ संस्थानों में पूर्व कार्य-अनुभव के साथ अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष या अधिक भी हो सकती है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है. डेंटल हाईजिनस्ट के लिए चयन प्रक्रिया डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है. हालांकि, रिक्तियों के अनुरूप यदि अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए लिखित परीक्षा का भी आयोजन कर सकता है. लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धि एवं विवेचन (विचार शक्ति), संख्यात्मक अभिवृत्ति, सामान्य विज्ञान और डेंटल हाईजीन से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं. कितनी मिलती है डेंटल हाईजिनिस्ट की सैलरी? डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर छठें वेतन आयोग के पे-बैंड 1 रु. 5200-20200/- और ग्रेड पे रु. 2800/- के अनुरूप सैलरी दी जाती है. इसके साथ ही सरकार द्वारा लागू विभिन्न प्रकार के भत्ते दिये जाते हैं. कुल परिलब्धियां रु. 32,568/- प्रतिमाह होती हैं. वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है. डेंटल हाईजिनिस्ट के पद पर यदि संविदा के आधार पर नियुक्ति दी जाती है तो आमतौर पर रु. 10,000-20,000 प्रतिमाह का वेतन दिया जाता है. डेंटल हाईजिनिस्ट को कहां मिलेगी सरकारी नौकरी? डेंटल हाईजिनिस्ट का पद केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभागों के तहत चलाये जा रहे विभिन्न अस्पतालों, मेडिकल शिक्षा संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, ईएसआइसी एवं सीजीएचएस अस्पतालों, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी),  कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्र व राज्य सरकारों की स्वास्थ्य परियोजनाओं, आदि में होता है इसलिए इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं. इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →