Advertising
Home Top stories GIS के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी, घिरा भोपाल निगम: 1.73 करोड़...
Advertising
<

GIS के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी, घिरा भोपाल निगम: 1.73 करोड़ रुपए के फाउंटेन लगाए; जांच में सिर्फ पाइप ही मिले – Bhopal News

3
GIS के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी, घिरा भोपाल निगम:  1.73 करोड़ रुपए के फाउंटेन लगाए; जांच में सिर्फ पाइप ही मिले – Bhopal News

GIS के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी, घिरा भोपाल निगम: 1.73 करोड़ रुपए के फाउंटेन लगाए; जांच में सिर्फ पाइप ही मिले – Bhopal News


भोपाल में पिछले साल फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी हो गई है। जीआईएस से पहले शहर को चमकाने के नाम पर नगर निगम ने 19 जगहों पर फाउंटेन लगाने में करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन जांच में पूरा सौंदर्यीकरण मॉडल सवालों में घिर गया है। नगरीय प्रशासन विभाग की जांच समिति को कई जगह महंगे गनमेटल वाल्व, फ्लावर जेट नोजल, कनेक्टर और एलईडी लाइट मौके पर मिली ही नहीं। उनकी जगह साधारण पीवीसी निपल और वाल्व थे। खास बात ये है कि ताज होटल के सामने रिकॉर्ड में दर्ज फाउंटेन मौके पर मिला ही नहीं। निगम अफसरों ने दावा किया कि उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन यह नहीं बता सके कि आखिर वह कहां लगाया गया। कई जगहों पर निगम कर्मचारियों ने उपकरण चोरी होने की दलील दी, लेकिन उससे जुड़े दस्तावेज तक नहीं दिखा सके। शिकायत लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद हुई जांच में भुगतान और मौके की स्थिति में बड़ा अंतर सामने आया है। निगम की सफाई- चोरी हो गए
पॉलीटेक्निक चौराहा, यातायात चौराहा और भारत माता चौराहे पर निगम कर्मचारियों ने जांच समिति को बताया कि नोजल चोरी हो गए हैं। हालांकि, इससे जुड़े कोई दस्तावेज या शिकायत पेश नहीं की गई। अफसरों का कहना है कि लोकायुक्त द्वारा जीआईएस से संबंधित जो रिपोर्ट मांगी गई थी, उसे भेज दिया है। आगे कोई निर्देश आते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ताज होटल के सामने फाउंटेन ही नहीं मिला
जांच समिति जब ताज होटल के सामने पहुंची तो वहां फाउंटेन स्थापित नहीं मिला। निगम अफसरों ने दावा किया कि इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, लेकिन नई लोकेशन नहीं बता सके। आईएसबीटी समेत कई जगह सस्ती फिटिंग
मानव संग्रहालय, आईएसबीटी, प्रणामी मंदिर, भदभदा और एयरपोर्ट रोड पर नोजल और कनेक्टर गायब मिले। इनके स्थान पर साधारण पीवीसी निपल और वाल्व लगे पाए गए। एयरपोर्ट सेंट्रल वर्ज पर गनमेटल वाल्व की जगह पीवीसी वाल्व मिले। कई फाउंटेन में एलईडी लाइट तक गायब
एयरपोर्ट मेन रोड पर एक भी एलईडी लाइट नहीं लगी मिली। लालघाटी चौराहे पर एलईडी टूटी और खराब हालत में मिलीं। बोर्ड ऑफिस और एयरपोर्ट ब्रिज के पास फाउंटेन बंद हालत में मिले। स्वच्छ सर्वेक्षण के चलते कई फाउंटेन फिर शुरू किए
पिछले डेढ़ महीने से बंद फाउंटेन फिर से शुरू किए गए हैं। दरअसल, जल्द ही भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम आने वाली है। शहर को सुंदर दिखाने के लिए निगम ने कई फाउंटेन शुरू कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising