गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
देश

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी 40 टन राहत सामग्री, हिंडन एयरबेस से वायुसेना ने भरी उड़ान

भारत ने बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पड़ोसी देश नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान करीब…

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी 40 टन राहत सामग्री, हिंडन एयरबेस से वायुसेना ने भरी उड़ान
(फोटो: IANS)

भारत ने बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पड़ोसी देश नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान करीब 40 टन राहत सामग्री लेकर रवाना हो गया है। इस खेप में मेडिकल सप्लाई, डिग्निटी किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

विज्ञापन

विमान के कैप्टन, विंग कमांडर लग्नजीत नायक ने बताया कि उन्हें बुधवार को नेपाल के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मिशन का निर्देश मिला था। उन्होंने कहा, "रात में हमें एनडीआरएफ का सामान और मेडिकल सप्लाई मिली जिसकी हमने रात भर पैलेटाइजिंग की और अभी लोडिंग की। नेपाल पहुंचने में लगभग 1 घंटा 15 मिनट लगेंगे। हम लगभग 35 से 40 टन सामान ले जा रहे हैं, जिसमें मेडिकल राहत सामग्री, डिग्निटी किट और नेपाल के लिए अन्य जरूरी सामान शामिल है।"

हर आपदा के लिए तैयार हिंडन एयरबेस

इस मिशन पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों और अनुभव पर जोर दिया। स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग (AOC), एयर कमोडोर राजीव डोभाल ने IANS से कहा, "हम ऐसे कामों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमें इसके लिए पहले से ही जिम्मेदारी दी गई है और हमारे पास इसका अनुभव भी है; हमने ऐसा कई बार किया है।" उन्होंने पुराने मिशनों का जिक्र करते हुए कहा, "अगर आप पहले की बात करें, तो हमने न सिर्फ नेपाल, म्यांमार और श्रीलंका में बल्कि 'अमिस्टाड' (जो अब वेनेजुएला में है) में भी मदद की है।"

वहीं, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन जय गणेश ने हिंडन एयरबेस को ऐसे अभियानों का केंद्र बिंदु बताया। उन्होंने कहा, "एचएडीआर ऑपरेशन्स की बात करें तो मैं हिंडन को 'भाले की नोक' (सबसे आगे रहने वाला) मानता हूं। इसलिए, जब नेपाल में बाढ़ आई, तो हमें बुधवार दोपहर जानकारी मिली कि बाढ़ राहत सामग्री को हमारे बेस से एयरलिफ्ट करने की जरूरत होगी।" उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही C-130 और C-17 विमानों को स्टैंडबाय पर रख दिया गया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →