गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

जीडीपी आंकड़ों और राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर संजय राउत ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने देश के जीडीपी आंकड़ों और राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सलाहकारों को बदलने…

जीडीपी आंकड़ों और राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर संजय राउत ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना
(फोटो: IANS)

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने देश के जीडीपी आंकड़ों और राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सलाहकारों को बदलने की सलाह दी है, ताकि देश के सामने गलत जानकारी न जाए। राउत ने यह प्रतिक्रिया पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के उस बयान के बाद दी, जिसमें कहा गया था कि जीडीपी का आंकड़ा वास्तव में 2.6 का ही है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, संजय राउत ने सवाल किया कि अगर जीडीपी इतनी बढ़ गई है तो देश में रोजगार और निवेश कहां है? उन्होंने कहा, "गरीबी, महंगाई दिख रही है और ये जीडीपी मजबूत होने का लक्षण नहीं है।"

जीडीपी पर सरकार और विपक्ष

जीडीपी के आंकड़ों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि डेटा एकत्र करने की यह व्यवस्था वर्षों पुरानी है और इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं छिपती। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए गोयल ने कहा कि आंकड़ों पर नकारात्मक सोच रखना जनता का हौसला तोड़ने जैसा है, क्योंकि यह केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का प्रदर्शन है।

राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर विवाद

इसके अलावा, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पहली बार CEO की नियुक्ति पर भी संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस पर राउत ने कहा, "सवाल उठते रहेंगे। पहली बार राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त किया गया है, जिसका मतलब है कि मंदिर का कॉर्पोरेटकरण हो गया है। यह एक बिजनेस बन गया है, है ना? जब बिजनेस होता है, तो सीईओ आता है, मैनेजिंग डायरेक्टर आता है, डायरेक्टर आते हैं, सब आते हैं। तो, यह अच्छी बात है।" इस नियुक्ति को विपक्ष मंदिर के कॉर्पोरेटकरण के रूप में देख रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →