Gangasnan on Kartik Purnima in Badaun and Bindgawa – कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान आज, श्रद्धालु लगायेंगे आस्था की डुबकी, आरा न्यूज

5
Gangasnan on Kartik Purnima in Badaun and Bindgawa – कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान आज, श्रद्धालु लगायेंगे आस्था की डुबकी, आरा न्यूज

Gangasnan on Kartik Purnima in Badaun and Bindgawa – कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान आज, श्रद्धालु लगायेंगे आस्था की डुबकी, आरा न्यूज

Hindi News बिहार आराकार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान आज, श्रद्धालु लगायेंगे आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा बिंदगांवा संगम ासजतत त ततात त त त तसत त त त त त त त त त त

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आराSun, 26 Nov 2023 07:27 PM

ऐप पर पढ़ें

आरा/बड़हरा। निज प्रतिनिधि कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के बड़हरा स्थित गंगा घाटों के साथ ही बिंदगांवा संगम और अन्य नदियों के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। हजारों श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगायेंगे। साथ ही गंगा स्नान कर विधि विधान से गंगा में दीप भी प्रवाहित करेंगे। गंगा स्नान को ले बड़हरा के गंगा घाटों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कर दी गयी है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान सभी गंगा स्नान में प्रमुख माना जाता है। इस स्नान पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिंदगांवा त्रिवेणी घाट सहित अन्य गंगा तटों पर रविवार से ही श्रद्धालु पहुंच गये हैं। गुलाबी ठंड के बावजूद बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दान पुण्य का भी काफी महत्व माना गया है। बता दें कि बड़हरा प्रखंड के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार की शाम से शुरू हो गया। इस दौरान मुंडन संस्कार के लिए घर की महिलाएं सगुनी व मांगलिक गीत गाती हुईं गंगा नदी के घाटों पर देर रात तक पहुंचीं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष महुली, सिन्हा, बलुआ, बबुरा व बिंदगावा स्थित संगम स्थल पर स्नान के लिए बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुछ जगहों पर मेला भी लगता है। भीड़ वाले जगहों पर गोताखोर रहेंगे मौजूद गंगा स्नान को ले जिला प्रशासन भी अलर्ट है। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है । बड़हरा सीओ नुमान ने प्रखंड के लगभग सभी घाटों का मुआयना करने के बाद बताया कि महुली, सिन्हा, बलुआ, केशोपुर व बबुरा गंगा नदी के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है। इन जगहों पर स्थानीय मेला समिति की ओर से गंगा नदी में बैरिकेडिंग भी की गयी है। अंचल कार्यालय के अलावा दूसरे विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की घाटों पर प्रतिनियुक्ति की गई है। बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज को रवाना हुए लोग गंगा स्नान करने के लिए आरा से सैकड़ों श्रद्धालु बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए रवाना हुए। गंगा स्नान को लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ रही। दोपहर बाद से देर रात तक इन जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। —————-

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News