मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यूपी के बरेली में महिला के पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

यूपी में आए दिन अपराध सामने आते ही रहते है एक फिर चौका देने वाला मामला सामने आया है, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां पर दोस्तों ने ही अपने दोस्त की…

यूपी के बरेली में महिला के पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

यूपी में आए दिन अपराध सामने आते ही रहते है एक फिर चौका देने वाला मामला सामने आया है, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां पर दोस्तों ने ही अपने दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है. वह चार लोग थे. फिलहाल इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

यह घटना शहर के सिरौली इलाके में शुक्रवार रात को हुई थी. लेकिन महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई है, बता दें कि शिकायत में चार आरोपी, जो उसके पड़ोसी है, उसके घर उस वक्त आए जब वह अकेली थी और बंदुक की पर उन दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया.

जिसके बाद उन दरिंदों ने उस महिला का गला काटने की कोशिश की, लेकिन वह बचने में सफल रही और शोर मचा दिया. जिसके बाद चारों भाग गए. दुष्कर्मियों ने घटना की शिकायत करने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. पीड़िता रविवार को एसपी आरके भारतीय से मिली और आधिकारिक शिकायत की. पीड़िता का पति एक किलो हशीश के साथ पकड़े जाने के बाद इस समय मुरादाबाद जिला जेल में बंद है.

imgpsh fullsize anim 25 2

महिला ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उसके पति के खिलाफ साजिश रची थी और उसे
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उसके पति के खिलाफ साजिश रची थी और उसे तस्करी के मामले में गिरफ्तार करा दिया. गर्ग ने कहा, 'हमने आईपीसी की धारा 376डी धारा 452 और धारा 307 के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

यह भी पढ़ें : बच्चा ‘मूल नक्षत्र’ में पैदा हुआ इसलिए महिला ने उसे बेचा

हालांकि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहें है. सभी आरोपी उसके पति को जानते थे और सभी फरार चल रहें हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →