दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नहीं रहीं, इन नेताओं ने जताया शोक

291
sheila-dixit

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज (20 जुलाई शनिवार 2019) को निधन हो गया। वह लगातार तीन बार देश की राजधानी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रहीं। वर्तमान में वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं। उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार यानी कल दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। आज शाम छह बजे से उनका पार्थिव देह निजामउद्दीन स्थिति घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

वहीं, कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित के देहांत के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर कहा, शीला दीक्षित एक गर्म और मिलनसार व्यक्ति थी। उन्होंने दिल्ली के विकास में एक उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों को ओम शांति के प्रति संवेदना

PM Modi Tweet -

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट किया और कहा, अभी अभी शीला दीक्षित के निधन के बारे में बेहद दुखद समाचार के बारे में पता चला। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति।

arvind kejriwal tweet -

ये भी पढ़ें : इन सूत्रों में बांधें जिन्दगी को, रहेंगे हमेशा खुश