शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

फ्लाईदुबई विमान में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्‍छार के स्वास्थ्य में सुधार, PM मोदी ने की बहादुरी की सराहना

फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में हुए हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्‍छार की हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है। उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चल रहा है, जहाँ UAE स्थित भारतीय…

फ्लाईदुबई विमान में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्‍छार के स्वास्थ्य में सुधार, PM मोदी ने की बहादुरी की सराहना
(फोटो: IANS)

फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में हुए हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्‍छार की हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है। उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चल रहा है, जहाँ UAE स्थित भारतीय दूतावास ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन मच्‍छार से फोन पर बात कर उनकी बहादुरी की सराहना की है।

विज्ञापन

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, "भारतीय बहादुर कैप्टन स्मित का बेहतरीन इलाज चल रहा है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं।" दूतावास ने यह भी कहा कि वे उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और उनकी देखभाल के लिए UAE सरकार का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने की कैप्टन स्मित से बात

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्‍छार से बात कर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा, "आपने अपने जीवन की परवाह नहीं की, बल्कि यात्रियों के जीवन की परवाह की। सबसे बड़ी बात यह है कि आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है।"

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित को बताया कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और महामृत्युंजय के जाप चल रहे हैं। उन्होंने कहा, "आपकी हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ ने लोगों की जान बचाई है। आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं।" इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की देखभाल के लिए सऊदी और UAE सरकार का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

भावुक हुए कैप्टन स्मित

प्रधानमंत्री से बात करते हुए कैप्टन स्मित मच्‍छार भावुक हो गए और उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपसे मेरी बात होगी।" इस पर पीएम मोदी ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा, "आपने इतना बड़ा काम किया है कि हर देशवासी और पूरी दुनिया के लोग आपको देखने, आपसे बात करने के लिए आतुर हैं। आपने सचमुच में पूरे देश का नाम रोशन किया है।"

क्या थी घटना?

बुधवार को UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्‍छार पर उनके साथी पायलट ने हमला कर दिया था। गर्दन और हाथों में गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। वह रेंगते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे इजरायली यात्रियों को अंदर मौजूद हमलावर पर काबू पाने का मौका मिला।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →