जानें, विश्व के ऐसे 5 खेल जो हैं सबसे खतरनाक

982
five most dangerous games

दुनिया भर में मौजूद कुछ ऐसे खेल या क़रतब हैं, जो सबसे ज़्यादा ख़तरनाक माने जाते हैं। विश्व के हर मुल्क़ में लोग ऐसे-ऐसे ख़तरनाक खेलों से खेलना पसंद करते हैं, जिनमें इंसान की जान जाने का ख़तरा हमेशा रहता है। ऐसे ही 5 सबसे ख़तरनाक खेलों के बारे में आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

1-बेस जंपिंग (Base Jumping)

दरअसल, बेस जंपिंग खेल एक ऐसा खेल है जो विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसमें खिलाड़ी ऊंची बिल्डिंग या ऊंची चोटी वाले पहाड़ों से नीचे छलाग लगाते हैं। ये खेल  दुनियाभर की ख़तरनाक खेलों की सूची में शामिल है और वहीं इस खेल को कई देशों ने बैन कर रखा है।

2- हेली स्कीइंग (Heli Skiing)

हेली स्कीइंग खेल। एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल करता है।  हेली स्कीइंग में खिलाडी हेलीकाप्टर की मदद से स्कीइंग करता है, जिसमें खिलाड़ी हेलीकाप्टर से एक निश्चित दूरी पर रहता है और उसकी हवा की सहायता से तेजी से स्कीइंग करता है।  इस खेल को लेकर चौकाने वाली बात ये है कि इस खेल के कुछ दीवाने हर साल इसके ऊपर एक किताब भी निकालते हैं जिसमें इस खेल से जुड़ी हुई टिप्स लिखी होती है। अमेरिका जैसे देशों में सरकार द्वारा प्रमाणित कुछ ऐसी संस्थाएं भी हैं जो इस खेल का आयोजन करवाती है। हालांकि इस खेल के कुछ जोखिम भरे पहलू भी हैं जैसे-अचानक मौसम बदलना, हिमस्खलन से मौत और हेलीकाप्टर की चपेट में आ जाना आदिl

3- स्कूबा डाइविंग (scuba diving)

स्कूबा डाइविंग भी नाम के ये खेल दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में शामिल है। स्कूबा (SCUBA) का मतलब होता है- पानी के भीतर स्वचालित श्वशन उपकरण। अमूम्न स्कूबा डाइविंग सुनने ही लोगों को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कई मायनों में यह बहुत खतरनाक भी है। जैसे अगर तैराक तेज़ी से सतह की और आता है तो उसे एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, जिसे “डीकम्प्रेशन सिकनेस” कहते हैं जिसमें फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं, दिमाग सोचना-समझना बंद कर देता है और रीढ़ की हड्डी में परेशानी उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा इस खेल में खतरनाक जलीय जन्तुओं द्वारा जानलेवा हमला करने का भी डर बना रहता है।

4- बुल राइडिंग (bull riding) 

बुल राइडिंग का ख़तरनाक खेल आमतौर पर अमेरिका में खेला जाता हैऔर इसे सिर्फ एक बार देखकर ही कोई भी व्यक्ति जान सकता है कि यह खेल दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में क्यों शामिल है। इस खेल में राइडर को एक बड़े बुल (सांड) के ऊपर जितनी देर तक हो सके बैठना होता है और बुल, राइडर के अपने ऊपर बैठते ही उसे नीचे गिराने की भरसक कोशिश करता है। इस खेल को अक्सर वे लोग खेलने की कोशिश करते हैं जो अपने को लोगों के सामने मर्द दिखाना चाहते हैं। इस खेल में खिलाडी के रीढ़ की हड्डी टूटना, सिर पर गंभीर चोटें आना, पसलियाँ टूटना और हड्डियों का चटकना आदि आम बात है।

 5- वाइट वॉटर राफ्टिंग (White Water Rafting)

वाटर राफ्टिंग पानी के खेला जाने वाला एक तरह का ऐसा खेल है दो कहने के लिए तो यह सिर्फ एक खेल है, लेकिन यह एक बहुत ही जोखिम भरा और खतरनाक खेल है जिसमे हल्की सी चूक के कारण गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस खेल को तेज़ बहाव वाले पथरीले पानी में खेला जाता है और इसमें ख़तरा लगातार आते ही रहते हैंl  इस खेल में अचानक पानी में गिरकर घूटने का टूटना, सिर में भयंकर चोट लगना और यहाँ तक कि जान जाने का भी जोखिम बना रहता हैl