FIFA ban India: जानिए भारतीय फुटबॉल के बारे में 5 अहम बातें | five points indian footbal team national history fifa ban India | Patrika News

74
FIFA ban India: जानिए भारतीय फुटबॉल के बारे में 5 अहम बातें | five points indian footbal  team national history fifa ban India | Patrika News


FIFA ban India: जानिए भारतीय फुटबॉल के बारे में 5 अहम बातें | five points indian footbal team national history fifa ban India | Patrika News

85 साल के इतिहास में पहली बार है जब फीफा ने AIFF पर प्रतिबंध लगाया है। भारतीय फुटबॉल का सफर कुछ खास नहीं रहा है। बहुत उतार-चढ़ाव हुए और कई मुश्किलों का सामना भी किया गया। फीफा के इस कदम के बाद भारतीय टीम की आगे की तैयारियां अब नहीं हो पाएंगी। इस समय फुटबॉल का बहुत ही खराब दौर भारत में चल रहा है। आइए हम आपको भारतीय फुटबॉल के बारे में कुछ अहम बातें बताते हैं।

1) आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय फुटबॉल टीम ने अब तक एक भी वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया है। सिर्फ एक बार भारतीय टीम ने क्वालिफाई किया लेकिन तब भी नहीं जाए पाए। साल 1950 में टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वलीफाई किया था। कई दिक्कतों की वजह से वर्ल्ड कप में जाने के लिए उस समय मना कर दिया गया था। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल टीम कभी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

2) भारतीय फुटबॉल में सुनील छेत्री का बहुत बड़ा नाम हैं। छेत्री ने कई बड़े इंटरनेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किए है। उसमें एक खास रिकॉर्ड सबसे ज्यादा गोल करने का है। भारत के लिए वो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल कर चुके हैं। छेत्री ने भारत के लिए 129 मैचों में 84 गोल किए हैं। उनसे आगे दिग्गज लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। आगे आने वाले समय में छेत्री इन्हें भी पीछे कर सकते हैं।

3) भारतीय फुटबॉल टीम का रिकॉर्ड जीत के मामले में कुछ खास नहीं रहा है लेकिन टीम को सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली। साल 1956 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 7-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2007 में कंबोडिया को 6-0 से हराया था। इन दोनों जीत के अलावा भारतीय टीम को कोई भी बड़ी जीत आजतक नहीं मिली।

यह भी पढ़ें

FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया सस्पेंड

4) एक अच्छी बात है कि भारतीय फुटबॉल टीम का एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। साल 1951 के एशियाई गेम्स नई दिल्ली में हुए थी। इसके अलावा साल 1962 के एशियाई गेम्स जकार्ता में हुए थे। दोनों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा 1970 में हुए गेम्स में कांस्य पदक भी भारतीय टीम ने प्राप्त किया था।

5) भारतीय फुटबॉल टीम का रैंकिंग में भी बहुत खराब रिकॉर्ड रहा है। टीम की बेस्ट रैंकिंग आजतक 94 रही है। ये कारनामा भी साल 1996 में हासिल किया गया था। इस समय भारत की रैंकिंग 104 है। वैसे खराब रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम साल 2015 में 173वें नंबर पर रही थी।

यह भी पढ़ें

FIFA ban India: सुप्रीम कोर्ट का सरकार को निर्देश





Source link