रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
संस्कृति

जानिए उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयाँ

उत्तराखंड की फेमस मिठाई की बात करे तो सबसे पहले बाल मिठाई का ही नाम आता है और लोगों को ये मिठाई काफी पसंद भी आती है, लेकिन इसके अलावा भी उत्तराखंड की कई…

जानिए उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयाँ

उत्तराखंड की फेमस मिठाई की बात करे तो सबसे पहले बाल मिठाई का ही नाम आता है और लोगों को ये मिठाई काफी पसंद भी आती है, लेकिन इसके अलावा भी उत्तराखंड की कई मिठाईयां है जो काफी नामी है. कुछ ऐसे भी लोग है जो इनके बारे में नही जानते है. हम आपको बताते है कि उत्तराखंड में और कौन सी ऐसी मिठाईयां है जो वहां पर बहुत फेमस है.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 29 4


बाल मिठाई
इस मिठाई का नाम लगभग सभी जानते होगें. बाल मिठाई का कलर ब्राउन चॉकलेट की तरह होता है. इस मिठाई को बनाने के लिए खोया या मावे इस्तेमाल किया जाता है. यह मिठाई उत्तराखंड की स्पेशिलिटी है.

imgpsh fullsize anim 30 3


अरसा
यह मिठाई उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई है. यह मिठाई चावल को 10 घंटे भिगोने के बाद पीसकर, छानकर गुड़ की चाशनी में डालकर बनाई जाती है. इस मिठाई को उत्तराखंड में शादी के दिनों मे इस्तेमाल किया जाता है और कुछ खास अवसरों पर ही इस मिठाई को बनाया जाता है.

imgpsh fullsize anim 27 4

रोटाना
यह मिठाई उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाईयों में से एक है. आटे और गुड़ से बनी यह मिठाई गुलगुले की तरह ही होती है. कहा जाता है कि पुराने जमाने में पहाड़ों में अक्सर लोगों को पैदल ही जाना पड़ता था इसलिए घर की महिलाएं इस मिठाई को सफर के लिए बनाकर देती थी.

imgpsh fullsize anim 28 3


सिंगोरी
यह मावे से बनाया गया पेडा होता है. जिसे नौ से दस घंटे तक सिंगोरी के पत्ते में लपेटकर रखा जाता है. इससे उस पत्ते की खुशबू पेडे में आ जाती है. देखने में यह पान की तरह लगता है.

imgpsh fullsize anim 31 3


झंगोरी की खीर
झंगोरी की खीर खाने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही लाभदायक भी है. झंगोर चावल से बनाए जाने के कारण इस खीर को झंगोरी की खीर कहा जाता है.

यह भी पढ़ें : जानिए बंगाल के प्रसिद्ध भोजन

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →