फेसबुक का भारत के लिए नया फीचर, ब्लड मिलना होगा आसान

280

फेसबुक भारत के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है | ये फीचर जरूरतमंद लोगो को ब्लड दिलवाने में मदत करेगा | ये फीचर डोनर, पेशंट और अस्पताल को कनेक्ट करने का काम करेगा | ये फीचर 1 अक्टूबर को भारत में आ सकता है | क्यों की 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस है | फेसबुक ने कहा कि भारत में ब्लड आसानी से नहीं मिलता | जरुरतमंद को ब्लड लगने पर उसे नजदीकी ब्लड डोनर का लोकेशन शेअर किया जायेगा |

फेसबुक न्यूज फीड में एक मेसेज दिखाना स्टार्ट करेगा | उसमे लिखा होगा की Sign up as a blood donor यानि आप एक ब्लड डोनर के नाते इस फीचर में साइन अप कर सकते हो | जब आप ये पेज साइन अप करोगे उसके बाद फेसबुक आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखेगा | आप अपना डोनर स्टेटस भी रख सकते है | फेसबुक ये फीचर पहले ऐन्ड्रॉइड और मोबाईल वेब पर लाएगा क्यों की ये प्लैटफॉर्म भारत में सबसे पॉप्युलर है ऐसा फेसबुक ने कहा |

इसमें आगे बहोत फीचर ऐड होते जायेंगे | जैसे, अगर आप अस्पताल में हो और अगर आप को ब्लड की जरुरत हो तो आप एक स्पेशल पोस्ट इसके लिए क्रिएट कर सकेंगे | जिसमे जानकारी होगी की, ब्लड कहा चाहिए, कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन, पेशंट का ब्लड ग्रुप और पेशंट की थोड़ी जानकारी दी होगी | इसके बाद यह होगा की जब आप उस पोस्ट को शेअर करेंगे तो आपके पास वाले जो ब्लड डोनर्स है उनको ये पोस्ट का नोटिफिकेशन जायेगा | और उनको ये ऑप्शन दिया जायेगा की वे मेसेंजर, व्हॉट्सऐप और कॉल के जरिये आपसे संपर्क कर पाए | इसमें डोनर की डिटेल्स गुप्त राखी जाएगी मगर वो चाहे तो शेअर भी कर सकेंगे |

फेसबुक ने इस फीचर को बनाने में NGO, हेल्थ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और डोनर्स की मदद ली है | फेसबुक ने कहा कि हम भारत में ब्लड देना और लेना ये प्रक्रिया आसान करना चाहते है |