मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
समाज

दिल्ली में ज्वलनशील पदार्थ के लिए बनायी गयी सुरंग में विस्फोट

भारत में महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है. हर चीज़ के दाम आसमान छू रहे हैं. खाना पिने के अलावा दूसरी चीज़ें भी अत्यधिक मंहगी है.

दिल्ली में ज्वलनशील पदार्थ के लिए बनायी गयी सुरंग में विस्फोट
भारत में महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है. हर चीज़ के दाम आसमान छू रहे हैं. खाना पिने के अलावा दूसरी चीज़ें भी अत्यधिक मंहगी है. जैसा कि पिछ्ले कुछ समय का रिकॉर्ड देखें तो पेट्रोल के रेट कभी भी स्थिर नहीं होते. अभी हाल ही में पेट्रोल की कीमतों में को 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. इसके साथ ही डीजल के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम जनता को बहुत परेशानी हो रही है. हालाँकि पेट्रोल के बढ़ते दाम का मुख्य कारण कच्चे तेल में बढ़ोतरी है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के बढ़ते दामों के कारण पेट्रोल मंहगा हो रहा है. इस मंहगाई का असर ये है कि अब लोगों ने पेट्रोल चोरी करना शुरू कर दिया है. खबर है कि दिल्ली के द्वारका इलाके में एक तेज धमाका हुआ है. जानकारी के मुताबिक धमाका एक सुरंग में हुआ, ये सुरंग पेट्रोल चोरी करने के लिए बनायीं गयी थी. जहाँ उन लोगों ने चोरी के दौरान ही सुरंग में धमाका कर दिया. इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें 150 फ़ीट लंबी सुरंग मिली है. यह सुरंग  ढाई फ़ीट चौड़ी है. बताया जा रहा है कि सुरंग आईओसी की पाइपलाइन से पेट्रोल चोरी करने के लिए बनाई गई है. सुरंग के जरिए 2-3 दिन से पेट्रोल निकाला जा रहा था और तीन महीनों से सुरंग खोदी जा रही थी. पुलिस को भी तब पता चला जब कम्पनी के अधिकारीयों को पाईप लाईन में प्रेशर कम होने का शक हुआ. पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है. बता दें कि पेट्रोल की चोरी के लिए पुलिस का शक जुबैर नाम के एक २१ वर्षीय लड़के पर है. तहक़ीकात के दौरान पता चला है कि इससे पहले जब दिल्ली के मुंडका इलाकें में भी पेट्रोल की चोरी हुई थी तब जुबैर ही उस घटना के लिए जिम्मेदार था. ये लड़का मास्टरमाइंड के नाम से जाना जाता है. सुरंग के पास ही  जुबैर की कबाड़ी की दुकान है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और बीएसएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया है. Fire 1
विषयदिल्ली
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →