बुधवार, 5 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महिला को पत्रकार बनाने का झांसा देकर किया शोषण

लोग किसी को भी अपने झांसे में फसाकर बेखौफ अपराध जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से पिछे नही हटते है. चाहे फिर वो किसी भी मुद्दे से सम्बधित क्यो न हो.

महिला को पत्रकार बनाने का झांसा देकर किया शोषण

लोग किसी को भी अपने झांसे में फसाकर बेखौफ अपराध जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से पिछे नही हटते है. चाहे फिर वो किसी भी मुद्दे से सम्बधित क्यो न हो. झांसा देकर फसाने का एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है, जहां एक महिला को पत्रकार बनाने का झांसा देकर उसका शोषण किया और साथ ही ब्लैकमेल भी किया.

विज्ञापन


आरोपियों ने पहले तो महिला को पत्रकार बनाने का झांसा देकर उसका शोषण किया और फिर उसका अश्लील फोटो व विडियो तैयार किया, इन्हीं अश्लील विडियो और फोटो के आधार पर दोनों आरोपी महिला का शोषण कर रहे थे. जिसके बाद आरोपियों ने महिला का अश्लील विडियो वायरल भी कर दिया था.

imgpsh fullsize anim 4 5


शोषण व ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुंरत ही कार्यवाही करते हुए आरोपी कि तलाश शुरू कर दी. बता दें कि जांच पड़ताल से इस मामले से सम्बधित दो पत्रकार अजीम और उसके साथी हरिशंकर सोनी का नाम सामने आया है. फरार चल रहे आरोपी अजीम पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.


जिसके बाद पुलिस अजीम की तलाश में जुटी गई थी, हालंकि पुलिस ने उसे कादीपुर के मुडिला डीह इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरे आरोपी हरिशंकर सोनी ने पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. आरोपी हरिशंकर के खिलाफ पहले ही थाना मोतिगरपुर में कुछ मुकदमे पहले से दर्ज हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →