शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

लगातार दो T20 सीरीज में हार के बाद BCCI एक्शन में, इंग्लैंड दौरे के बाद होगी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को समीक्षा के लिए मजबूर कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पु

लगातार दो T20 सीरीज में हार के बाद BCCI एक्शन में, इंग्लैंड दौरे के बाद होगी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा
(फोटो: IANS)

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को समीक्षा के लिए मजबूर कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड का मौजूदा दौरा खत्म होते ही पुरुष टी20 टीम के प्रदर्शन का विस्तृत रिव्यू किया जाएगा। यह फैसला टीम के लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज हारने के बाद आया है।

विज्ञापन

गुरुवार को चौथे T20 में हार के साथ ही भारत ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवाई है। इससे ठीक पहले, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को आयरलैंड के खिलाफ भी 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के इस खराब फॉर्म को लेकर BCCI भी चिंतित है।

लगातार खराब प्रदर्शन बनी चिंता की वजह

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन, खासकर बल्लेबाजी, बेहद कमजोर रही है। तीसरे टी20 में पूरी टीम महज 76 रनों पर सिमट गई थी, जिसके चलते भारत को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार (125 रन) झेलनी पड़ी। चौथे मैच में भी बल्लेबाज 20 ओवर में केवल 158 रन ही बना सके, जिसे इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

BCCI सचिव ने क्या कहा?

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IANS से बातचीत में टीम के खराब दौर को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "बात बहुत सीधी है। भारतीय टी20 टीम पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैचों में बुरे दौर से गुजर रही है। इसी वजह से हमें यह सीरीज खत्म होने के बाद रिव्यू करना होगा।"

सैकिया ने आगे भरोसा दिलाया कि इस समीक्षा का मकसद समस्याओं को समझना और उनका समाधान निकालना है। उन्होंने कहा, "हमें देखना होगा कि उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और सीरीज खत्म होने के बाद हम निश्चित रूप से एक डिटेल्ड रिव्यू में इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड में 19 जुलाई को वनडे सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद रिव्यू होगा।”

अब भारत को T20I रैंकिंग में अपनी शीर्ष पोजीशन बचाने के लिए शनिवार को साउथेम्प्टन में होने वाले आखिरी मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social वायर डेस्क, समाचार एजेंसी IANS से लाइसेंस-प्राप्त खबरें प्रकाशित करता है। इन रिपोर्ट्स की मूल जानकारी एजेंसी से आती है, जिसे हमारी संपादकीय टीम तथ्यों की जाँच के बाद News4Social की स्पष्ट व सहज भाषा-शैली में संपादित एवं पुनर्लिखित करती है — ताकि पाठकों को भरोसेमंद और पठनीय समाचार मिलें। प्रत्येक रिपोर्ट में मूल स्रोत IANS का श्रेय दिया जाता है; तस्वीरें: IANS। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →