बुधवार, 5 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट, अयोध्या के सरयू तट पर लोग कर रहे हैं राम मूर्ति का विरोध

पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सरयू तट पर राम मूर्ती बनाने का एलान किया था. इस मूर्ती की उंचाई 221 मीटर रखने का प्लान है.

योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट, अयोध्या के सरयू तट पर लोग कर रहे हैं राम मूर्ति का विरोध

पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सरयू तट पर राम मूर्ती बनाने का एलान किया था. इस मूर्ती की उंचाई 221 मीटर रखने का प्लान है. अब इस मूर्ती के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के मसले पर पेंच फंसता हुआ आ रहा है. असल में लोगो ने सही मुआवजा न मिलने का हवाला दे कर जमीन न देने के लिए आन्दोलन कर दिया है.

विज्ञापन

इस मामले में एक स्थानीय शख्स ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा कि लोग चाहते है कि राम मंदिर का निर्माण हो, इसके लिए लोगो को कोई एतराज नही है. मगर इसके लिए उन्हें उजाड़ा न जाय. उस व्यक्ति ने बताया कि बड़ी मेहनत से हमने अपना घर बसाया है, और रहने की व्यवस्था की है, हमें इस तरह से न उजाड़ा जाय.

Raam temple

एक दूसरे शख्स ने बताया की उन्हें धोखे में रखकर जमीन नापी गयी है. और हमें धोखे में रखा गया है. उसका कहना है की लोगो की जमीन सड़क के नामपर नाप ली गयी है. लोगों को बताया गया की यहाँ पर सड़क बनेगी, और फिर 5 जून को अधिसूचना जारी करके जमीन अधिग्रहण का एलान कर दिया गया.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तावित इस राम मूर्ती की उंचाई पिछले साल बने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ती से भी ऊँची रखी जाएगी. पिछले साल बनी 182 मीटर की पटेल की मूर्ती अब तक की बनी दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ती है. अब योगी सरकार इस मसले को कैसे ख़त्म करती है, यह एक महत्वपूर्ण विषय होगा.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →