दिल छोटा मत करो ईशान.. 93 रन पर आउट, पहला शतक चूकने का ताउम्र रहेगा मलाल

215
दिल छोटा मत करो ईशान.. 93 रन पर आउट, पहला शतक चूकने का ताउम्र रहेगा मलाल


दिल छोटा मत करो ईशान.. 93 रन पर आउट, पहला शतक चूकने का ताउम्र रहेगा मलाल

रांची: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में रविवार रात ईशान किशन का तूफान आया। रांची को महेंद्र सिंह धोनी का घर माना जाता है, लेकिन इस शहर के उभरते सितारे ईशान किशन ने धोनी की कमी महसूस नहीं होने दी। माही के ही अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी की। मैदान के हर कोने में चौके-छक्के उड़ाए। मगर अफसोस कि वह अपने पहले वनडे शतक से चूक गए। सिर्फ 7 रन पहले यानी 93 के स्कोर पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए। 24 साल के इस लेफ्ट हैंडर विकेटकीपर बैट्समैन के बूते ही भारत तीन मैच की वनडे सीरीज में वापसी कर पाया। श्रेयस अय्यर ने भले ही अपने करियर का दूसरा वनडे शतक लगाया हो, लेकिन महफिल तो ईशान ही लूट ले गए।

अपने घर में जमाया रंग
घरेलू मैदान में ईशान किशन ने 84 गेंद में 93 रन की आक्रामक पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। किशन के आउट होने के बाद श्रेयस ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन (नाबाद 30 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी की। ईशान किशन ने रबाडा के खिलाफ चौका जड़कर खाता खोला। किशन ने 19वें और 21वें ओवर में महाराज की गेंद पर तीन छक्के जड़ अपने स्ट्राइक रेट को बेहतर किया। पारी के 26वें ओवर में उन्होंने माक्ररम की गेंद पर एक रन लेकर 60 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

फिफ्टी पूरा करते ही काउंटर अटैक

अर्धशतक पूरा करने के बाद ईशान किशन ने और आक्रामक रूख अपनाते हुए फोर्टिन (27वां ओवर) की गेंद को दर्शकों के पास पहुंचाने के बाद 32वें ओवर में नोर्खिया की लगातार गेंदों में चौका और दो छक्के जड़े। फोर्टिन के खिलाफ एक और छक्का लगाने के चक्कर में वह हेंड्रिक्स को कैच थमा बैठे और शतक से चूक गए। वह आसानी से अपना शतक पूरा कर सकते थे क्योंकि अभी 15 ओवर का खेल बाकी था। पहला शतक न बना पाने की हताशा साफतौर पर देखी जा सकती थी। आउट होते ही वह क्रीज पर बैठ गए। सिर झुकाकर शायद खुद को कोस रहे होंगे।

श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर जिताया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सात विकेट पर 278 रन बनाए थे। एडेन माक्ररम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका यहां तक पहुंच पाया था। जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही थी। 50 रन के भीतर उसके दोनों ओपनर्स यानी कप्तान शिखर धवन (13) और शुभमन गिल (28) पवेलियन लौट चुके थे। यहां से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी हुई।

Matthew Wade cheating: धोखेबाज ऑस्ट्रेलिया… मैदान पर मैथ्यू वेड की गिरी हरकत, कैच पकड़ रहे मार्क वुड को दिया धक्काnavbharat times -Mohammad Rizwan: मस्जिद में मजहबी भाषण, न्यूजीलैंड में अल्लाह का पैगाम पहुंचाते दिखे क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान
navbharat times -IND vs SA: ये क्या बात हुई! मैच श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने जिताया, शिखर धवन केशव महाराज को थैंक यू कर रहे हैं



Source link