मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ईरान लड़ना चाहता है, तो ये उसका आधिकारिक अंत होगा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वो अमेरिकी हितों पर हमला करता…

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ईरान लड़ना चाहता है, तो ये उसका आधिकारिक अंत होगा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वो अमेरिकी हितों पर हमला करता है तो उसे ‘नष्ट’कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट के जरिये कहा है कि ‘‘अगर ईरान लड़ना चाहता है, तो ये ईरान का आधिकारिक अंत होगा. अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना.’’ बता दें कि अमेरिका ने ‘ईरान से खतरों  के मद्देनजर खाड़ी में एक विमानवाहक पोत और बी-52 बमवर्षक तैनात किए हैं.

imgpsh fullsize anim 12 1

 इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने चीन की अपनी यात्रा के अंत में सरकारी संवाद समिति आईआरएनए से शनिवार को कहा कि ‘‘हम इस बात को लेकर निश्चित हैं... कोई युद्ध नहीं होगा क्योंकि न तो हम जंग चाहते हैं और न ही किसी को इस बात का भ्रम है कि वह क्षेत्र में ईरान का सामना कर सकता है.’’बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच संबंध पिछले साल उस समय और खराब हो गए थे, जब ट्रम्प प्रशासन 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हट गया था और उसने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →