Advertising
Home Breaking News Hindi आम रस पीने के फायदे, लेकिन क्या आप उसके नुकसान से परिचित...
Advertising
<

आम रस पीने के फायदे, लेकिन क्या आप उसके नुकसान से परिचित है?

2082

गर्मी के मौसम में आम रस अमृत माना जाता है। इसे पीने से ठंडक मिलती है साथ ही दिमाग फ्रेश हो जाता है। यह पीने में काफी स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी काफी लाभकारी भी होता है। आम रस अनेक फायदों से लैस है। यह इम्युनिटी को स्ट्रांग करने में और कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देने में कारगार सिद्ध होता है. लेकिन क्या आप जानते है आम रस जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उतना ही सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आम में अधिकतर मात्रा में चीनी यानि की शुगर होता है। आम रस का सेवन करने से रक्त-शर्करा स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके आगे चलके काफी घातक परिणाम हो सकते है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखने पर कैसे पता चलेगा कि कौन संक्रमित है?

इतना ही नहीं आम रस का सेवन करने से आपके चेहरे पर पिंपल्स हो सकते है। आम में अधिक कैलोरीज होती है , जिससे आपके वजन बढ़ने का खतरा रहता है। आम रस ज्यादा पीने से शरीर पर घमोरियां भी निकल सकती हैं। उसी के साथ आम रस का ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है।इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होती है। जिसके अत्यधिक सेवन से आप दस्त जैसी बीमारियों से ग्रसित हो सकते है। आम से बहुत लोगो को एलर्जी होने की भी शिकयत होती है।

आम रस के लाभ है तो इसके कुछ नुकसान भी है। अगर आप इसे उचित मात्रा में ग्रहण करे परंतु यदि आप इसका सेवन उचित मात्रा में करें तो आप इसके नुकसान से खुद को बचा सकते है। आम काफी ही स्वादिष्टऔर मीठा होता है , इसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आजाता है , और गर्मियों में यह एक अमृत के सामान होता है , लेकिन अमृत भी उचित मात्रा में लेने से फायदा है अगर उसका भी अधिक सेवन हो तो वो भी शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकता है।

Advertising