सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिग्विजय सिंह नें नहीं होने दिया कांग्रेस और बसपा का गठबंधन : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती आजकल कांग्रेस पार्टी से नाखुश चल रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाए है की वह बसपा पार्टी को ख़त्म करना चाहते…

दिग्विजय सिंह नें नहीं होने दिया कांग्रेस और बसपा का गठबंधन : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती आजकल कांग्रेस पार्टी से नाखुश चल रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाए है की वह बसपा पार्टी को ख़त्म करना चाहते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस और बसपा के बीच में आनेवाले चुनाव को लेकर गठबंधन होने जा रहा था जिसे कांग्रेस के विरिष्ठ नेता दिग्विजय नें नहीं होने दिया। Alliance broke दिग्विजय बीजेपी के एंजेट है : मायावती मायावती नें दिग्विजय पर आरोप लगाते हुए कहा की वह बीजेपी के एजेंट है। दिग्विजय नें ही बसपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने दिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी बसपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन कांगेस के दिग्विजय सिंह  नें कहा की ऐसा करने से कांग्रेस पार्टी सीबीआई के रडार में आ जाएगी। उन्होने कांग्रेस पर बसपा को ख़त्म करने के भी आरोप लगाए। जातिवाद, सांप्रदायिक प्राटी है कांग्रेस : मायावती मायावती यहीं नहीं रुकी उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद और सांप्रदायिक होने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस नें देश पर राज करने के लिए दलितों का इस्तेमाल किया लेकिन दलित समुदाय के लोगों के लिए कांग्रेस नें कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा की इतनी ख़राब हालत में भी कांग्रेस पार्टी की रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कांग्रेस नें गुजरात चुनाव के नतीजों से सबक नहीं सिखा है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →