Delhi Weather News: ठंड से ठ‍िठुर रही दिल्ली… क्‍यों बढ़ रही है सर्दी, वजह जान लीज‍िए

94

Delhi Weather News: ठंड से ठ‍िठुर रही दिल्ली… क्‍यों बढ़ रही है सर्दी, वजह जान लीज‍िए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बावजूद मौसम सर्द बना रहा। न्यूनतम तापमान (Delhi Minimum Temperature) सामान्य से तीन डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि महानगर का अधिकतम तापमान (Delhi Maximum Temperature) सामान्य से तीन डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

IMD ने कहा कि लोधी रोड, मयूर विहार और नरेला वेधशाला में सर्द दिन की स्थिति पाई गई। बहरहाल, सफदरजंग वेधशाला में आज सर्द दिन जैसी स्थिति नहीं पाई गई। इसे दिल्ली का आधिकारिक मौसम वेधशाला माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। लोदी रोड वेधशाला में सर्द दिन की स्थिति देखी गई क्योंकि अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Delhi Weather News: बारिश से गिरा दिल्‍ली में तापमान, रिकॉर्ड किया गया इस मौसम का सबसे ठंडा दिन

नरेला वेधशाला में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

इसी तरह मयूर विहार वेधशाला में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर में पिछले तीन-चार दिन से बारिश होने, कोहरा छाने और धूप कम निकलने के कारण मौसम काफी सर्द है।

navbharat times -Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड से जनवरी में 106 लोगों की मौत? NGO के दावे से अधिकारियों का इनकार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को जनवरी का सबसे ठंडा दिन था। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले, तीन जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ‘अत्यधिक ठंडा दिन’ रहा, जबकि बुधवार को इसमें कुछ कमी आने से ‘ठंडा दिन’ रहा।

आईएमडी के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर उसे ‘ठंडा दिन’ माना जाता है। अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होने पर उसे ‘अत्यधिक ठंडा’ दिन माना जाता है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को धूप खिली रही और लोग अपनी छतों एवं खुले स्थानों पर मौसम का आनंद उठाते देखे गए। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link