ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) के दौरान हुई हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. ज़ी न्यूज से बातचीत में टिकैत ने वायरल वीडियो पर सफाई दी साथ ही आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है.
वायरल वीडियो पर सफाई
गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर ज़ी न्यूज से बात करते हुए राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो झंडों के लिए डंडे लाने की बात कह रहे हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) पर आरोप लगाते हुए राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि किसान अपने रूट पर ही गए थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली के रास्तों के ‘मकड़जाल’ में फंसा दिया. उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और मारपीट हुई.
यह भी पढ़ें: 2021 में भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?
आंदोलन जारी रहेगा
वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि उन्होंने लाठी की बात नहीं की सिर्फ झंडे के लिए डंडे लाने की बात की थी. आंदोलन से कुछ किसान संगठन के समर्थन वापस लेने पर राकेश टिकैत का कहना है, ‘जो संगठन गए हैं वह जाते समय कुछ न कुछ तो आरोप लगाएंगे ही.’ राकेश टिकैत ने बताया कि प्रदर्शनस्थल पर लाइट काट दी गई है. उसे जुड़वाने की बात कही गई है लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि आंदोलन जारी रहेगा और उनकी मांगें जो थीं वही रहेंगी.











