गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लड़की बोलती रही 'भैया मुझे छोड़ दो', लेकिन वो चार न माने

दिल्ली वैसे तो महिलाओं के लिए काफी असुरक्षित मानी जाती है। इसकी एक बानगी 16 सितम्बर को तब देखने को मिली जब एक लड़की का चार लोगो ने एक पार्क में बलात्कार किया।

लड़की बोलती रही 'भैया मुझे छोड़ दो', लेकिन वो चार न माने

दिल्ली वैसे तो महिलाओं के लिए काफी असुरक्षित मानी जाती है। इसकी एक बानगी 16 सितम्बर को तब देखने को मिली जब एक लड़की का चार लोगो ने एक पार्क में बलात्कार किया। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

दिल्ली के सराय कालें खां बस अड्डे के पास इंद्रप्रस्थ नाम के पार्क में 16 सितम्बर की सुबह सैर कर रहे लोगों को 23 साल की एक लड़की बिना कपड़ों में बेहोश मिली। इसके बाद लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है।

रिपोर्टों के मुताबिक लड़की अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। उसके शरीर पर कई जगह गहरी चोट लगी है। लड़की ढंग से बोल भी नहीं पा रही है। वह बार बार होश में आ रही है और बेहोश हो जा रही है। पुलिस अभी भी उसके ठीक होने का इंतज़ार कर रही है।

लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है। होश में आने पर सिर्फ एक ही बात बोल रही है, "भैया मुझे छोड़ दो, भैया मुझे छोड़ दो."

ख़बरों के मुताबिक जो जानकारी पुलिस को मिली है, उसके अनुसार लड़की के साथ 15 सितम्बर की रात में सामूहिक बलात्कार हुआ था। इस जघन्य अपराध में चार लोग शामिल है।

पुलिस के मुताबिक लड़की जब पार्क में गयी तो ये चारो लड़के उस पार्क में पहले से ही मौजूद थे। इन चारों ने इसके बाद लड़की को झाड़ियों में खींच लिया। फिर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बुरी तरह पीटा। फिर उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें: बेबस पति ने कहा, ‘एसपी साहब’ रातभर मेरी पत्नी के साथ करते हैं ये काम

यह जघन्य अपराध सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन के अंदर की तरफ वाले इलाके में हुई है। हालांकि पुलिस को अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक यह पता लगा रही है कि इस अपराध में शामिल वो चार लड़के कौन-कौन है। इसके लिए पुलिस ने सात टीम बनायीं है जो अपराधियों को पकड़ेगी। अस्पताल में पुलिस लड़की के ठीक होने का इंतज़ार कर रही है।

लड़की जब भी होश में आ रही है तो पुलिस उससे बात करने की कोशिश कर रही है। लड़की सदमे है और वह ढंग से कुछ बोल भी नहीं पा रही है इसीलिए पुलिस को अभी कुछ जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है।

विषयदिल्ली
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →