Advertising
Home Top stories Delhi Crime News: लड़का दूसरे समुदाय का, लड़की ने बंद कर दी...
Advertising
<

Delhi Crime News: लड़का दूसरे समुदाय का, लड़की ने बंद कर दी बातचीत.. फिर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

71
Delhi Crime News: लड़का दूसरे समुदाय का, लड़की ने बंद कर दी बातचीत.. फिर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

Delhi Crime News: लड़का दूसरे समुदाय का, लड़की ने बंद कर दी बातचीत.. फिर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

नई दिल्ली: लड़के ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती कर ली थी। उससे बाते करता था। लेकिन आखिर सच कितने दिन छिपता। एक दिन उस लड़की को हकीकत का पता चल गया। दोनों अलग समुदाय के थे। उसे धक्का लगा। वह डर गई। इसके बाद उसने लड़के से बात करनी बंद कर दी। फिर उस लड़के ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस तक हिल गई।

घर जाती लड़की को पीछे से मारी गोली
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार का इलाका। 16 साल की लड़की दोपहर को अपने घर जा रही थी। तभी उसका पीछा कर रहे एक शख्स ने लड़की को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि लड़की एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उसका स्कूल उसके घर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस ने बताया कि लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी लड़की की हालत पर नजर रखी जा रही है।

पहले पीछा किया, फिर वारदात को अंजाम
लड़की के पिता ने बताया कि उसे दोपहर करीब 2.17 मिनट पर उसकी पत्नी ने कॉल की और उसे घटना के बारे में जानकारी दी। पिता महिपालपुर में ऑफिस में था। लड़की के पिता ने कहा कि हम एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। सुबह में घर से कोई व्यक्ति मेरी बेटी और भतीजी को स्कूल छोड़ जाते थे। दोपहर में मेरी पत्नी या भाई की वाइफ उन्हें स्कूल से वापस लाते थे। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी, बेटा और मेरी एक भतीजी घर जा रहे थे। मेरी बेटी और दूसरी भतीजी थोड़े पीछे थे। जैसे ही वे बी ब्लॉक के पास पहुंचे, आरोपी ने उनपर गोली चला दी।

दूसरे समुदाय का है आरोपी लड़का
यह पूछने पर कि क्या उन्हें किसी पर शक है। लड़की के पिता ने कहा कि इसी इलाके का एक लड़का लड़की का पीछा करता था। शुरू में तो हमने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी क्योंकि वह लोकल था। लेकिन बाद में वह मेरी बेटी को मैसेज भेजने लगा और इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भी भेजा। मेरी बेटी ने इसपर कोई रेस्पांस नहीं किया। इसके बाद लड़के ने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया। जब कभी मेरी बेटी घर से बाहर निकलती थी वह उसका पीछा करने लगता था। परिजनों ने दावा किया कि लड़के का नाम अली है। वह कई महीने से लड़की को परेशान कर रहा था।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई!
लड़की के पिता ने कहा, ‘मैंने जून के अंत में बीट कांस्टेबल को बताया और जुलाई के शुरू में बीट कांस्टेबल ने कहा कि वह इस मामले को देखेगा और उसने लड़को फटकार लगाई। लेकिन मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरी पत्नी ने बताया कि आरोपी लड़का और उसके सहयोगी हेलमेट लगाए हुए थे। और अपने चेहरे को रूमाल से नाक तक ढके हुए थे। उन्होंने दावा किया लड़के को पता था कि स्कूल 1.40 बजे बंद हो जाता है और उनकी बेटी बी ब्लॉक तक 2.15 बजे तक पहुंच जाती है। स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मिल गया है।

आरोपियों को पकड़ने की कोशिश

पीसीआईर को 3.47 मिनट पर गोलीकांड की जानकारी मिली थी। घायल लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो उसने नोटिस किया कि तीन मोटरसाइकिल सवार लड़के उसका पीछा कर रहे थे। जब वह बी ब्लॉक के करीब पहुंची तो एक लड़के ने उसके पीछे से फायरिंग कर दी और बाइक तेजी से चलाकर भाग निकला। हमलावर में एक लड़का उससे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी (साउथ) बेनिता जयकर ने कहा कि आरोपियों के पहचान की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link

Advertising
Advertising