तृणमूल सांसद अहमद का निधन!
बंगाल की सत्ताधारी पार्टी को एक बड़ा झटका लग गया है। जी हाँ, बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के दिग्गज नेता का निधन हो गया है।
बंगाल की सत्ताधारी पार्टी को एक बड़ा झटका लग गया है। जी हाँ, बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के दिग्गज नेता का निधन हो गया है। बंगाल की सीएम ने ट्वीट करके सांसद के निधन पर खेद जताया है। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का निधन हो गया है। पार्टी में उनकी कमी हमेशा बरकार रहेगी। सीएम ममता और प्रवक्ता ने सांसद के निधन का खेद जताया है। क्यों और कैसे हुआ सांसद का निधन... आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि घर पर ही उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद अहमद को हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मतलब साफ है कि सांसद अहमद की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई, वो लंबे समय से बिमार चल रहे थे।आपको यह भी बता दें कि सुल्तान अहमद के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने शोक जाहिर किया है। शोक व्यक्त करते हुए सीएम ममता ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह लंबे समय से मेरे सहयोगी थे, मैं उनकी अचानक मृत्यु से स्तब्ध हूं, उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करती हूं। पार्टी के इस दिग्गज नेता के यूं चले जाने से ममता और सांसद के परिवार को बड़ा झटका लगा है। कौन थे सुल्तान अहमद.... सुल्तान अहमद उलुबेरिया से सांसद थे। अहमद दो बार कांग्रेस विधायक भी रहे थे। सन् 1997 में वह तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में एक थे। सुल्तान के कैरियर की बात करें तो उन्होंने अपना राजनीतिक करियर एक स्टूडेंट लीडर के रूप में शुरू किया था। इसके अलावा सुल्तान खेल प्रेमी भी थे, साथ ही कोलकाता के मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष भी थे।बंगाल की सीएम ने जताया खेद....
Shocked and deeply saddened at the passing of Sultan Ahmed sitting @AITCOfficial LS MP & my long term colleague. Condolences to his family
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 4, 2017X (Twitter) पर देखें →



