नई दिल्ली: बिग बॉस (Bigg Boss) खत्म होने के बाद ‘डांस दीवाने सीजन 3’ (Dance Deewane Season 3) अब लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो रहा है. शो के कई प्रोमोज लगातार जारी हो रहे हैं. कई कंटेस्टेंट की कहानी दिल छू लेने वाली इस शो में दिखाई जा रही है, जिसमें राहुल सोलंकी (Rahul Solanki) की कहानी भी दिखाई गई. इसका प्रोमो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था.
राहुल की कहानी
प्रोमों में दिखाया गया है कि मुंबई के एक चॉल में रहने वाले गुजराती परिवार के बेटे राहुल (Rahul Solanki) अपने फैमिली के साथ आठ चॉल (Mumbai Chawl) का कचरा इकट्ठा करते हैं. इतना ही नहीं वो लोगों के और मोहल्ले के 51 सार्वजनिक शौचालय (51 Toilets) भी धोते हैं. राहुल (Rahul Solanki Father) के पिता गटर में उतर कर सफाई भी करते हैं. जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता. वीडियो में राहुल ने बताया कि उनका सपना है कि वो अपने परिवार को अच्छे घर में लेकर जाएं.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut के खिलाफ जारी हुआ वारंट, इस मामले में फंसीं बॉलीवुड ‘क्वीन’
राहुल की कहानी सुन भावुक हुए लोग
राहुल ने 28 फरवरी को ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane Season 3) में अपना ऑडीशन दिया था और अपने हुनर के बूते पर वो सेलेक्ट भी हो गए. राहुल की कहानी सुन हर कोई इमोशनल हो गया था. धर्मेश येलांडे (Dharmesh Yelande) को तो अपने पुराने दिन याद आ गए. उन्होंने कहा, उनके पिता आज भी चाय की दुकान चलाते हैं. उन्होंने राहुल को समझाते हुए कहा कोई भी काम छोटा और बड़ा नहीं होता.
मनोरंजन करने आया ‘डांस दीवाने 3’
आपको बता दें कि ‘डांस दीवाने सीजन 3’ (Dance Deewane Season 3) का आगाज रविवार को कलर्स चैनल पर हुआ है. इस शो में तुषार कालिया (Tushar Kalia), धर्मेश येलाण्डे (Dharmesh Yelande) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जज के तौर पर नजर आने वाले हैं. शो को होस्ट राघव जुयाल (Raghav Juyal) कर रहे हैं. इस शो में कई ऐसे चेहरों को भी मौका दिया जा रहा है जो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए हैं. शो में अपना टैलेंट दिखाने के लिए भी कोई उम्र तय नहीं की गई है यानी हर उम्र के हुनरमंद इस शो का हिस्सा बनेंगे.
यह भी पढ़ें- Preity Zinta ने पति के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट, पांचवीं सालगिरह पर दी बधाई









